अजमेर.
सीबीएसई के बारहवीं के विद्यार्थी जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति ले सकेंगे। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं।
सीबीएसई प्रतिवर्ष बारहवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को अंकों की गणना, पुनर्मूल्यांकन और जंची हुई उत्तर कॉपी की प्रति लेने की सुविधा देता है। अंकों की गणना के लिए आवेदन करने वाले बारहवीं कक्षा के विद्यार्थी अब जंची की उत्तर कॉपी की प्रति ले सकेंगे। इसके लिए उन्हें प्रति विषय 700 रुपए फीस देनी होगी। आवेदन जारी हैं।
इसी तरह अंक गणना और जंची हुई कॉपी की प्रति के लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी पुनर्मूल्यांकन करा सकेंगे। आवेदन 24 और 25 मई को किए जा सकेंगे। इसके लिए प्रति प्रश्न सौ रुपए शुल्क देना होगा। फीस नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड से दी जा सकेगी।
2 मई को आया था रिजल्ट
सीबीएसई का बारहवीं का रिजल्ट 2 मई को आया था। बोर्ड ने पहली बार सबको चौंकाते हुए इतनी जल्दी परिणाम घोषित किया है। जबकि वह हर साल मई के अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी करता था।





No comments:
Post a Comment