दौसा/लालसोट।
दौसा लोकसभा सीट ( Dausa Lok Sabha Constituency ) से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) की आम सभा में शामिल होने आए प्रदेश के पूर्व गुलाब चंद कटारिया ( Gulab Chand Kataria ) ने पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश के सीएम द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के बारे में की जा रही टिप्पाणियों को सीएम अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) को जम कर आड़े हाथ लेते हुए बड़ा हमला किया।
आम सभा के बाद पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सीएम अशोक गहलोत अभी डिप्रेशन में है, इस डिप्रेशन के समय मेंं इससे अच्छे शब्द का प्रयोग वे नही कर सकते है। उन्होंने गहलोत पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिसका बेटा स्वयं चुनाव हार रहा हो और जो एक - एक वार्ड में घूमा हो उसके बाद भी हार उनके मुंह पर दिखाई दे रही ऐसे में जो कुछ नही कर सकता है वह गालिया देना शुरू कर देता है। जिस पद पर वे अभी है उस पद के लिए यह शब्द अनुकूल नही है इस तरह की बातों यह स्ष्पट हो गया कि वो और उनकी पार्टी चुनावों में हार रही है।
उन्होंने दावा किया कि प्रथम चरण की अधिकांश सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी, शेष सीटों पर भी मोदी लहर के चलते पार्टी को जीत मिलना तय है । प्रदेश की जनता प्रत्याशी को देखने के बजाए प्रधानमंत्री मोदी को देख कर वोट दे रही है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था सेे जुड़े सवालों के बारे में जवाब देते हुए कटारिया ने कहा कि अपराधों की संख्या में बढोतरी के बारे में उन्होंने सरकार को चुनौती दी है। बीते तीन सालों में 12 प्रतिशत कम हुआ था, लेकिन अब यह विभाग मुख्यमंत्री के पास होने के बाद भी बीते तीन माह में ही 16 प्रतिशत अपराध बढा है, जबकि महिला अपराध तो 47 प्रतिशत है। यह इस राज्य के लिए और गृह मंत्री के लिए एक शर्म की बात है।





No comments:
Post a Comment