साउथैम्पटन। आईसीसी वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप ( World Cup ) के तहत खेले वार्म अप मैच में ऑस्ट्रेलिया ने मेजबान इंग्लैंड को रोमांचक मुकाबले में 12 रनों से हरा दिया।
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ( Australia Cricket Team ) की जीत में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ( Steve Smith ) नें। स्मिथ ने इस मैच में 116 रनों की शानदार पारी खेली और वर्ल्ड कप के लिए अपनी तैयारी भी दर्शाई। हालांकि कंगारू टीम की जीत में गेंदबाज़ों का भी अहम योगदान रहा।
रोचकता के लिए यह भी पढ़ेंः
इंग्लैंड की वर्ल्ड कप उम्मीदों को करारा झटका, कप्तान मोर्गन चोटिल
विश्व कप 2019: अफगानिस्तान का बड़ा धमाका, पाकिस्तान को हराकर दिखाई अपनी 'ताकत' और 'तैयारी'
विश्व कप 2019: आईपीएल में नाकामी के बाद भी सचिन को विराट की कप्तानी नहीं नजर आता कोई खोट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने नौ विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए थे। इंग्लैंड क्रिकेट टीम ( England cricket team ) की मजबूत बल्लेबाज़ी और हालिया प्रदर्शन को देखकर लग रहा था कि वह इस लक्ष्य को आसानी से हासिल भी कर लेगी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज़ों ने उसे तीन गेंद पहले ही 285 पर समेट जीत हासिल की। इसका मतलब टीम ने लगभग पूरे ओवर भी खेले और सभी विकेट भी खो दिए।
इंग्लैंड के लिए जेम्स विंसे ने सबसे ज्यादा 64 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 76 गेंदों का सामना किया और पांच चौके मारे। उनके अलावा इस मैच में कप्तानी कर रहे जोस बटलर ने अपने अंदाज में 31 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्कों की मदद से 52 रनों की पारी खेली।
अंत में क्रिस वोक्स (40) ने टीम को जिताने का भरसक प्रयास किया, लेकिन 275 के कुल स्कोर पर रन आउट होने से इंग्लैंड की जीत की उम्मीदें पूरी तरह से खत्म हो चुकी थी। ग्लैन मैक्सवेल और एलेक्स कैरी की जोड़ी ने मिलकर जोफ्रा आर्चर (1) को रन आउट कर इंग्लैंड को ऑल आउट कर दिया। इंग्लैंड के लिए जेसन रॉय ने 32, मोइन अली ने 22, जॉनी बेयरस्टो ने 12, लियाम प्लंकट ने 19 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरनडॉर्फ और केन रिचर्डसन ने दो-दो विकेट लिए। नाथन कुल्टर नाइल, एडम जाम्पा, नाथन लॉयन, स्टोइनिस को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले, स्मिथ ने दर्शकों के मजाक उड़ाने के बाद भी अपनी बल्लेबाज़ी पर ध्यान दिया और शतक जमाया। उन्होंने चौथे नंबर पर आकर 102 गेंदों पर आठ चौके और तीन छक्कों की मदद से शतकीय पारी खेली। उनके अलावा डेविड वार्नर ने 55 गेंदों पर 43 रन बनाए। वार्नर ने भी दर्शकों के मजाक का सामना किया। शॉन मार्श और कैरी ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 30-30 रन बनाए। उस्मान ख्वाजा ने 31 तो कप्तान एरॉन फिंच ने 14 रनों का योगदान दिया।
इंग्लैंड की ओर से प्लंकेट ने चार विकेट लिए। मार्क वुड, टॉम कुरैन, लियाम डॉसन को एक-एक सफलता मिली।
हार इंग्लैंड के लिए बड़ा सबक-

यह हार इंग्लैंड के लिए किसी सबक या बड़े झटके से कम नहीं है। इंग्लैंड एंड वेल्स में 30 मई से आयोजित होने वाले वर्ल्ड कप में मेजबान देश इंग्लैंड को सबसे बड़े दावेदार के रूप में देखा जा रहा है, लेकिन वॉर्म अप मैच में ही टीम की तैयारियों की कलई खुल गई। हालांकि टीम ने अच्छा संघर्ष किया लेकिन हार आखिर हार होती है फिर चाहे वह एक रन से ही क्यों न मिली हो।
वैसे हार की एक अहम वजह यह भी हो सकती है कि टीम के नियमित कप्तान इयान मोर्गन इस मैच में नहीं खेले थे। मोर्गन के हाथ की अंगुली में अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। खैर मैच का परिणाम जो भी रहा हो लेकिन अहम सवाल यही है कि क्या क्रिकेट का जन्मदाता इंग्लैंड अपनी मेजबानी में, अब तक की सबसे मजबूत टीम के साथ, जीत हासिल कर पाएगा?





No comments:
Post a Comment