अजमेर.
दस हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ी गई बूंदी की महिला एवं बाल विकास विभाग की डिप्टी डायरेक्टर मिथलेश जैन के अजमेर स्थित निजी आवास पर एसीबी स्पेशल युनिट ने सर्च किया। यहां आभूषण के अलावा एसीबी टीम को कुछ नहीं मिला।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(स्पेशल युनिट) मदनदान ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर महिला बाल विकास विभाग बूंदी की उपनिदेशक मिथलेश जैन के पहाडग़ंज राजेन्द्र स्कूल के पास स्थित निजी आवास को स्पेशल युनिट निरीक्षक पारसमल पंवार की टीम ने सर्च किया। इसमें एसीबी टीम को मिथलेश जैन की अलमारी से ढाई तोला सोने के आभूषण ही मिले। कार्रवाई में शामिल अधिकारियों ने आलाधिकारियों को सूचित कर दिया।
पहुंचे रिश्तेदार
एसीबी की सर्च कार्रवाई की सूचना मिलते ही मिथलेश जैन के रिश्तेदार भी पहुंचे लेकिन एसीबी ने उनको कार्रवाई से दूर रखते हुए अन्दर प्रवेश पर पाबंदी रखी गई। करीब दो घंटे में सर्च की कार्रवाई पूरी करने के बाद एसीबी टीम लौट गई।





No comments:
Post a Comment