लीड्स। इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खत्म हो गई है। पांचवे और आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 54 रन से रौंद दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लैंड ने 4-0 से सीरीज अपने नाम कर ली और पाकिस्तान का तो सूपड़ा साफ कर दिया।
कप्तान इयान मोर्गन ने खेली तूफानी पारी
इंग्लैंड की जीत में कप्तान इयान मोर्गन और जो रूट की पारियां को अहम योगदान रहा। दोनों खिलाड़ियों ने अर्द्धशतक बनाए। पाकिस्तान के सामने इंग्लैंड ने 352 रन का लक्ष्य रखा था, लेकिन पाकिस्तान की टीम 297 रन पर ऑलऑउट हो गई।
एक सिक्सर से तोड़ दी छत की टाइल
इंग्लैंड के कप्तान इयान मोर्गन ने अपनी पारी के दौरान 4 चौके और 5 छक्के लगाए। मोर्गन ने एक सिक्सर तो ऐसा लगाया कि जो सीधा पवेलियन की छत पर जाकर गिरा। इस शॉट में इतनी ताकत थी कि गेंद ने पवेलियन की छत पर लगी टाइल को ही तोड़ दिया। मोर्गन ने ये शॉट 29वें ओवर में इमाद वसीम की गेंद पर लगाया था। इस ओवर की पहली गेंद को मॉर्गन ने लॉन्ग ऑन के ऊपर से दर्शकों के बीच भेजा। गेंद दर्शकों के बीच काफी पीछे छत पर जाकर गिरी। इससे छत पर लगी टाइल टूटकर नीचे गिर गई।
क्रिस वोक्स ने झटके 5 विकेट
इंग्लैंड की जीत में गेंदबाज क्रिस वोक्स की भी अहम भागीदारी रही। वोक्स ने अपने 10 ओवर के स्पेल में 54 रन देकर 5 बल्लेबाजों को आउट किया। क्रिस वोक्स ने फखर जमान (0), आबिद अली (5), मोहम्मद हफीज (0), इमाद वसीम (25) और हसन अली (11) के विकेट लिए।





No comments:
Post a Comment