Breaking News
recent

EVM पर अपने ही नेता से घिरी कांग्रेस, विधायक ने पार्टी के रुख पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस ( Congress ) पार्टी ईवीएम ( EVM ) में गड़बड़ी को लेकर लगातार सवाल उठ रही है। लेकिन, इस मामले को लेकर अब अपने ही नेता ने पार्टी के ऊपर सवाल खड़ा किया है। कर्नाटक ( Karnataka ) के चीक्काबल्लपुरा से कांग्रेस विधायक के सुधाकर ( k sudhakar ) ने ईवीएम पर अपनी पार्टी के रुख पर सवाल उठाए हैं।

पढ़ें- राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं को किया सावधान, 'अगले 24 घंटे हमारे लिए महत्‍वपूर्ण'

कांग्रेस विधायक ने पार्टी के रुख पर उठाए सवाल

कांग्रेस विधायक के सुधाकर ने ट्वीट किया, 'व्यक्तिगत तौर पर मैं कंफ्यूजड हूं। आखिर क्यों पार्टी के अंदर इस वक्त ईवीएम में हेराफेरी पर बात चल रही है। फिलहाल एग्जिट पोल पर बात होनी चाहिए। एग्जिट पोल वोटर के मूड की तरफ इशारा कर रहा है।' विधायक का साफ कहना है कि पार्टी को ईवीएम में गड़बड़ी की बात न करते हुए इस वक्त एग्जिट पोल के नतीजों पर सोचना चाहिए। कांग्रेस नेता के इस बयान से पार्टी की मुश्किलें बढ़ सकती है। हालांकि, कांग्रेस विधायक के इस बयान पर पार्टी हाईकमान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी के अंदर मामला बिगड़ सकता है।

पढ़ें- ईवीएम-वीवीपैट मामलाः चुनाव आयोग के बाद उदित राज ने सुप्रीम कोर्ट पर लगाया धांधली का आरोप

कर्नाटक में सियासी हलचल तेज

गौरतलब है कि कर्नाटक में लंबे समय से कांग्रेस और जेडीएस के बीच मनमुटाव की खबरें सामने आ रही हैं। कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में इस बात को लेकर हलचल तेज हो गई है कि आने वालों दिनों में यहां कांग्रेस और जेडीएस की सरकार गिर सकती है। कांग्रेस और जेडीएस इस अस्थिरता के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव परिणाम का कर्नाटक में किस तरह असर पड़ता है



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.