Breaking News
recent

मौत से पहले Facebook पर डाला सुसाइड नोट, दोस्त ने कमेंट किया- ऐसा कुछ मत करना भाई, एक बार अपने घरवालों के बारे में सोच ले लेकिन...

सीकर.

राजस्थान के Sikar में एक युवक ने पेड़ से लटक कर जान दे दी। मौत से पहले युवक ने अपनी Facebook id पर सुसाइड नोट Suicide Note भी डाला। जिस पर दोस्तों ने कमेंट कर उसको समझाने का प्रयास किया लेकिन युवक ने मौत को गले लगा लिया। युवक का शव हर्ष पहाड़ी की खदानों में पेड़ से लटका मिला। जिसे देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी तो वह भी सकते में आ गई। वह तुरंत मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा तो रामपुरा निवासी मृतक महिपाल के पास सुसाइड नोट मिला। जिसमें लिखा हुआ था कि उसके दो जानकार लोगों ने उससे नौ लाख 60 हजार रुपए उधार लिए थे। जो पिछले लंबे समय से उसे लौटा नहीं रहे थे। जिसके कारण वह अवसाद में है और मेरी मौत के बाद यह राशि संबंधितों से वसूल कर उसके घरवालों को दिलवा दी जाए। सदर थानाधिकारी करन सिंह खंगारोत ने बताया कि दोपहर करीब ढाई बजे सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो एक 25 साल का युवक पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसने अपने शर्ट से पेड़ पर फांसी लगा रखी थी।

सुसाइड नोट मिला
उसके कपड़ों की तलाशी लेने पर सुसाइड नोट में उसने नया बास निवासी रतनलाल व जीवणपुरा के मुकेश का नाम लिख रखा था। इन दोनों ने महिपाल से 9.60 लाख रुपए उधार ले रखे थे। जो इसे वापस नहीं लौटा रहे थे। मृतक के भाई महेश ने रिपोर्ट दी है कि रुपए नहीं लौटाने पर उसका भाई अवसाद में था और परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।

परीक्षा की तैयारी
मृतक महिपाल अविवाहित था और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। फिलहाल पुलिस ने महिपाल का शव एसके अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और सुसाइड नोट में शामिल दोनों नामजद लोगों को हिरासत में लेने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.