बूंदी. घोड़ी पे होके सवार चला है दूल्हा यार, जी हां यह पंक्तियां फिल्मी गीत की है। जिसमें दूल्हा बारात लेकर जा रहा है। लेकिन लोकतंत्र के उत्सव में भी लोग घोड़े पर सवार होकर मतदान करने पहुंच रहे हैं। इस उत्सव के प्रति लोगों का उत्साह जबरदस्त देखा जा रहा है। लोकसभा क्षेत्र हिण्डोली में एक व्यक्ति घोड़े पर सवार होकर मतदान केंद्र पहुंचा। जिसे ग्रामीण देखते रह गए। घोड़े पर सवार होकर धनावा निवासी मोरपाल धनावा के मतदान केंद्र पर पहुंचा। जहां उसने मतदान किया। घोड़े पर आए व्यक्ति को देखकर लोगों का मतदान के प्रति उत्साह बढ़ गया। वहीं इंद्रगढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति पूरे परिवार सहित बैलगाडी पर मतदान करने पहुंचा। जिसे भी देखकर लोग हैरत में पड़ गए। इन्द्रगढ़ के बूथ संख्या 80 पर रमेश लोहार अपने परिवार के साथ बैलगाड़ी पर सवार होकर मतदान करने लिए केंद्र पर पहुंचा। बाजारों से गुजरी बैलगाड़ी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। वहीं नोताड़ा में गर्मी के चलते महिलाएं छाता लेकर मतदान करने पहुंची।





No comments:
Post a Comment