Breaking News
recent

'उम्मीदÓ से देश में कहीं भी करा सकेंगे कैशलेस उपचार

जोधपुर।

रेलवे ने कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारियों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं देने के लिए एक पहल की है। अब देशभर के रेलकर्मियों को देश में कहीं भी कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इसके लिए रेल मंत्रालय कर्मचारियों को अद्वितीय चिकित्सा पहचान पत्र (उम्मीद) जारी करेगा। जोधपुर रेलमण्डल के कार्मिक विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 'उम्मीदÓ कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। उम्मीद कार्ड बनाने के बाद रेलवे कर्मचारी व सेवानिवृत्त कर्मचारी देश में कहीं भी रेलवे अस्पताल में उपचार करवा सकेगा। इससे देश के करीब 12.50 लाख व जोधपुर मण्डल के करीब 9 हजार कर्मचारी लाभान्वित होंगे।

--

एम्प्लॉयी आइडी सहित देने होंगे पेन नम्बर व जन्मतिथि

रेलवे कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी को 'उम्मीदÓ कैशलेस हेल्थ कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के लिए इंटरनेट ब्राउजर पर डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू.उम्मीद डिजिटल एएलआइआर डाट इन टाइप करने के बाद रजिस्ट्रेशन पेज खुलेगा। जिस पर कर्मचारी को अपना 11 अंक का एम्प्लॉयी आइडी नम्बर के साथ पेन नम्बर, जन्म तिथि व अपना मोबाइल नम्बर देना होगा। इसके बाद कर्मचारी द्वारा दर्ज मोबाइल नम्बर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे साइट पर दर्ज करना होगा। कर्मचारी को लॉग इन पेज पर जाना होगा, उस पर यूजर आइडी 11 संख्या का एम्प्लॉयी आइडी नम्बर देने के बाद एंटर करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर नया पेज खुलेगा, जिसमें कर्मचारी या सेवानिवृत्त कर्मचारी को अपने परिवार की जानकारी तथा संलग्न दस्तावेजों की लिस्ट से जो आवश्यक हो वह दस्तावेज स्केन कर अपलोड कर संबंधित विभाग को ऑनलाइन फ ॉरवर्ड करना होगा। सत्यापन एवं सक्षम अधिकारी केअनुमोदन के बाद रजिस्टर्ड मोबाइल पर कंफर्मेशन मैसेज आएगा। इसके बाद कर्मचारी स्वयं व परिवार के सदस्यों का उम्मीद कार्ड डाउनलोड कर मेडिकल कार्ड पर क्लिक कर प्रिंट निकाल सकते है।

--

रेलवे कर्मचारी का देश के किसी रेलवे अस्पताल में ईलाज हो सकेगा। विशेषरूप से ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करने वाले रेलकर्मियों को फायदा मिलेगा।

अजय शर्मा, मण्डल सचिव

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जोधपुर

--

रेलकर्मी को आपात स्थिति में किसी रेलवे अस्पताल में कैशलेस उपचार की सुविधा मिलेगी।

मनोजकुमार परिहार, मण्डल सचिव

नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे एम्प्लॉयज यूनियन जोधपुर



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.