Breaking News
recent

PatrikaNews@4PM: आतिशी के आरोपों पर गंभीर का बयान-सबूत मिले तो ले लूंगा राजनीति से सन्यास, जानिए इस घंटे की 10 बड़ी ख़बरें

1.आतिशी के आरोपों पर गौतम गंभीर का बड़ा बयान

  • अगर सबूत है तो राजनीति से ले लूंगा सन्यास: गंभीर
  • आरोप साबित नहीं हुए तो केजरीवाल देंगे इस्तीफा: गौतम गंभीर
  • आतिशी ने गौतम गंभीर पर अभद्र पर्चा बांटने का लगाया है आरोप

2.आतिशी के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी पर बोला हमला

  • बीजेपी महिलाओं की उपलब्धियों कोबर्दाश्त नहीं कर सकती: केजरीवाल
  • आतिशी एक उच्च शिक्षित और एक कुशल महिला, शिक्षा के क्षेत्र में किया काम: दिल्ली सीएम
  • आतिशी ने गौतम गंभीर पर अभद्र पर्चा बांटने का लगाया है आरोप

3.लोकसभा चुनाव के लिए जया बच्चन ने प्रयागराज में किया रोड शो

  • रोड शो में जया बच्चन के साथ डिंपल यादव भी रहीं मौजूद
  • जया और डिंपल ने प्रयागराज से सपा प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
  • लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में प्रयागराज में होना है चुनाव

4. सैम पित्रोदा के बयान पर बरसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

  • सिखों को मारा गया और कांग्रेस कह रही 'हुआ तो हुआ'
  • 'कांग्रेस के लिए जीवन का कोई मूल्य नहीं, हजारों लोगों का कत्लेआम हुआ'
  • 'दिल्ली में 2800 से ज्यादा लोगों की हत्या की गई, लेकिन कांग्रेस पर कोई फर्क ही नहीं पड़ता'

5. उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर से प्रियंका की हुंकार

  • प्रियंका गांधी का प्रधानमंत्री का मोदी पर हमला
  • केंद्र सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया है
  • 'आज सिर्फ किसानों को 1 दिन में 2 रुपये की मदद दी जा रही'

6. हरभजन सिंह और लक्ष्मण ने किया गौतम गंभीर का बचाव

  • क्रिकेटर हरभजन सिंह ने गौतम गंभीर के पक्ष में ट्वीट किया
  • 'गौतम कभी किसी महिला के खिलाफ ऐसी टिप्पणी नहीं कर सकते'
  • आतिशी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बांटने का मामला

7. टाइम पत्रिका कवर शेयर कर रिचा ने कसा पीएम मोदी पर तंज

  • 'जब आप देश से बाहर की प्रेस और मीडिया को खरीदने की ताकत नहीं रखते हैं तो ऐसा ही होता है'
  • रिचा चड्ढा के इस ट्वीट को मशहूर फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने रीट्वीट भी किया है
  • 'दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र हिंदुस्तान क्या मोदी सरकार के पांच साल और झेल पाएगा?’

8. फेसबुक के को-फाउंडर ने कहा फेसबुक के 'टुकड़े' होने चाहिए

  • टूटने से उनका मतलब ये है कि फेसबुक को अलग अलग कंपनियों में बंट जाना चाहिए
  • 'वॉट्सऐप को अलग कंपनी बना दें, इंस्टा को अलग और मैसेंजर को अलग कर देना चाहिए'
  • 'फेसबुक को रेग्यूलेशन की जरूरत है, मार्क जकरबर्ग के पास ज्यादा पावर- क्रिस ह्यूस

9. सुप्रीम कोर्ट ने नेटफ्लिक्स और अमेज़ॅन प्राइम वीडियो को लेकर केंद्र को भेजा नोटिस

  • ऑनलाइन मीडिया स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म को लेकर दायर की गई है याचिका
  • कामकाज को विनियमित करने के लिए सरकार द्वारा दिशा-निर्देशों के निर्धारण की मांग
  • केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट के नोटिस का देना होगा जवाब

10. नेपाल और चीन की दोस्ती हुई और गहरी

  • नेपाल के चीन की ओर झुकाव से भारत की बढ़ी टेंशन
  • चीन की बेल्ट ऐंड रोड इनिशिएटिव में शामिल होना चाहता है नेपाल
  • भारत पर अपनी निर्भरता कम करने की कोशिश में नेपाल

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
Lok Sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.