Breaking News
recent

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम में नहीं हुआ बदलाव

नई दिल्ली। लगातार पांचवे दिन पेट्रोल के दाम में इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी ओर डीजल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल के दाम 10 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 23 मई से अब तक पेट्रोल के दाम में इजाफा हो चुका है। वहीं भले ही आज डीजल की कीमत में इजाफा ना हुआ हो, लेकिन डीजल के दाम में 44 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हो चुका है। आपको बता दें कि 23 मई को देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल और डीजल के दाम में बढ़ोतरी देखने को मिली है। आइए आपको भी बताते हैं कि इस बढ़ोतरी के बाद आपको पेट्रोल के दाम में कितने चुकाने होंगे।

यह भी पढ़ेंः- पूर्ण बजट में बढ़ाया जा सकता है राजकोषीय घाटे का लक्ष्य

पेट्रोल की कीमत में इजाफा
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद देश के चार प्रमुख महानगरों में नई दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम क्रमश: 71.77, 73.83 और 77.38 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं चेन्नई में पेट्रोल के दाम में 11 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद दाम 74.50 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं।

यह भी पढ़ेंः- सेंसेक्स की 10 में से 7 कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप, RIL रही टॉप पर

पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर का इजाफा

महानगर पेट्रोल की कीमत (रुपए प्रति लीटर में) इजाफा (पैसे प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 71.77 10
कोलकाता 73.83 10
मुंबई 77.38 10
चेन्नई 74.50 11

डीजल की कीमत में नहीं हुआ बदलाव
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चार प्रमुख महानगरों में डीजल के दाम में किसी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी देश के चारों में महानगरों में रविवार वाले दाम चुकाने होंगे। आपको बता दें कि रविवार को डीजल के दाम 7 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया था। जिसके बाद नई दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दाम क्रमश: 66.64 और 66.40 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। वहीं मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम में 8 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। जिसके बाद दोनों महानगरों में डीजल के दाम क्रमश: 69.83 और 70.45 रुपए प्रति लीटर हो गए थे।

यह भी पढ़ेंः- दर्शन के लिए बद्रीनाथ पहुंचे मुकेश अंबानी, चंदन और केसर के लिए दान किए 2 करोड़ रुपए

आज इतने चुकाने होंगे डीजल के दाम

महानगर डीजल के दाम (रुपए प्रति लीटर में)
नई दिल्ली 66.64
कोलकाता 66.40
मुंबई 69.83
चेन्नई 70.45

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार, फाइनेंस, इंडस्‍ट्री, अर्थव्‍यवस्‍था, कॉर्पोरेट, म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.