Breaking News
recent

PM मोदी EXCLUSIVE: 2014 से बेहतर होगा NDA का प्रदर्शन, कांग्रेस ने जीत की आशा छोड़ दी

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (CONGRESS) के लिए नाक की लड़ाई बन चुका है। दोनों ही पार्टियों की नजर दिल्ली की सत्ता पर है। इसके लिए एड़ी जोटी की जोर लगा रखा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी कहना है कि 2014 में एक बार फिर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( NDA ) की सरकार बनेगी।

पढ़ें- PM मोदी EXCLUSIVE: कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन था 'महामिलावट', जल्द चाहते हैं विधानसभा चुनाव

कांग्रेस नेता कह रहे 2014 से कांग्रेस की स्थिति बेहतर- पीएम नरेन्द्र मोदी

पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुनवेश जैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हम ये साफतौर पर देख पा रहे हैं कि इस चुनाव में एनडीए ही जीत रही है। पीएम से जब पूछा गया कि इस चुनाव में सभी दल जीते के दावे कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा और एनडीए को चुनाव में कितनी सीटें मिलेंगी? इस पर पीएम मोदी ने कहा कि जी नहीं, सभी दल जीत के दावे नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस के बड़े नेता यही कह रहे हैं कि इस बार उनकी स्थिति 2014 से बस कुछ बेहतर होगी। वे यहां तक कह रहे हैं कि चुनाव जीतने का तो पता नहीं लेकिन वोट काटने में तो जरूर सफल होंगे।

पढ़ें- pm modi ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- मोदी से इतना क्यों खार खाए रहते हैं

पीएम मोदी ने कहा - NDA का प्रदर्शन 2014 से बेहतर होगा

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की यह स्थिति साफ दर्शाती है कि पार्टी ने इस चुनाव में जीत की आशा छोड़ दी है। उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि कांग्रेस भी देख रही है कि बीजेपी को किस तरह से जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। जहां तक हमारा सवाल है, तो हम ये साफतौर पर देख पा रहे हैं कि इस चुनाव में हमारा प्रदर्शन 2014 से भी बेहतर होगा।

पढ़ें- राम मंदिर मुद्दे पर बोले पीएम मोदी, हमारा स्टैंड शुरू से स्पष्ट है



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.