Breaking News
recent

PM मोदी EXCLUSIVE: कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन था 'महामिलावट', जल्द चाहते हैं विधानसभा चुनाव

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha election 2019 ) की सरगर्मियां अपने चरम पर हैं। तीन चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है, बचे हुए चरणों के लिए पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी का एक मात्र लक्ष्य है, दिल्ली की सत्ता पर काबिज होना। इसके लिए लगातार गठबंधन और अवसरवादी की राजनीति भी जारी है। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Narendra Modi ) कई बार विपक्ष के गठबंधन को 'महामिलावट' कह चुके हैं। हालांकि, पीएम ने जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा के गठबंधन को भी 'महामिलावट' बताया है।

पढ़ें- राम मंदिर मुद्दे पर बोले पीएम मोदी , हमारा स्टैंड शुरू से स्पष्ट है

 

कश्मीर घाटी में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन 'महामिलावट' था-पीएम नरेन्द्र मोदी

पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन के साथ बातचीत में पीएम मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में पीडीपी के साथ जाने का हमारा फैसला भाजपा का 'महामिलावट' था। उन्होंने कहा कि हमें लगा कि मुफ्ती साहब जिस तरह के संजीदा व्यक्ति हैं, हम वहां कश्मीर में और तेज गति से विकास लाएंगे। लेकिन, हमें जिस दिन यह विश्वास हो गया कि महबूबा मुफ्ती जी लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नहीं चल रही हैं और पंचायत चुनावों में बाधा पंहुचा रही हैं, हम सरकार से तुरंत अलग हो गए। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में हम आज भी वाजपेयी जी के फॉर्मूले पर चल रहे हैं और जल्दी ही वहां विधानसभा चुनाव भी चाहते हैं।

पढ़ें- pm modi ने साधा विपक्ष पर निशाना, कहा- मोदी से इतना क्यों खार खाए रहते हैं

 

फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती बौखलाए हुए हैं- पीएम मोदी

पीएम से जब फारूक अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती के बयानों को लेकर सवाल किया गया तो उनका कहना था कि हम सब जानते हैं कि वे कश्मीर घाटी में कुछ और दिल्ली में कुछ और बोलते हैं। इन दोनों परिवारों ने कश्मीर को अपने हिसाब से चलाए रखने का जो कुचक्र रच रखा था, वह टूट रहा है। इसलिए वे बौखलाए हुए हैं। यह कांग्रेस से पूछिए कि उनके सहयोगी दल द्वारा देश में दो प्रधानमंत्री के बयान के बावजूद वो क्यों चुप हैं?



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.