Breaking News
recent

PM मोदी EXCLUSIVE: राष्ट्रीय मुद्दों पर एक साथ हों सभी दल, 'देश के बिना राजनीति नहीं'

नई दिल्ली। 2019 में दिल्ली की सत्ता पर काबिज होने के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) और कांग्रेस (CONGRESS) दोनों के बीच जंग जारी है। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों ही पार्टियां एक दूसरे पर हमला बोल रही है। वहीं, सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक को लेकर विपक्ष लगातार सत्ता पक्ष को घेरने की कोशिश कर रही है और सबूत भी मांग रही है। इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कहना है कि राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दल को एक होना चाहिए न की इस पर राजनीतिक हो।

पढ़ें- PM मोदी EXCLUSIVE: 2019 देश की आंकाक्षाओं को पूरा करने वाला चुनाव, फास्टेस्ट ग्रोइंग में बदली अर्थव्यवस्था

राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति न हो- पीएम मोदी

पत्रिका के डिप्टी एडिटर भुवनेश जैन के साथ बातचीत में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि विपक्ष सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बताते हैं। एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाते हैं, जिससे काफी गलत संदेश जाता है। प्रधानमंत्री मोदी से जब पूछा गया कि राजनीति में विरोध के स्वर उठना लोकतंत्र का गहना माना जाता है। लेकिन क्या राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर सभी राजनीतिक दलों को एक साथ खड़े नहीं होना चाहिए। आखिर इसके लिए पहल कौन करेगा? इस पर पीएम ने कहा कि इस सवाल का जवाब उनसे पूछिए जो पुलवामा की घटना को फिक्स मैच बता रहे थे। उनसे पूछिए जो सर्जिकल स्ट्राइक को फर्जी बता रहे थे। उनसे पूछिए जो बालाकोट में एयर स्ट्राइक पर सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे थे। उनसे पूछिए जिन्हें अपनी सेना से ज्यादा पाकिस्तान पर भरोसा है। उनसे पूछिए जो डोकलाम के समय देश के साथ नहीं खड़े थे। उनसे पूछिए जो सर्वसम्मति से हुए जीएसटी के निर्णयों का मजाक उड़ा रहे हैं।

पढ़ें- PM मोदी EXCLUSIVE: 2014 से बेहतहर होगा NDA का प्रदर्शन, कांग्रेस ने जीत की आशा छोड़ दी

पीएम मोदी ने कहा कि याद कीजिए, जब चीन और पाकिस्तान के साथ लड़ाई हुई, जन संघ - भाजपा लगातार सरकार के फैसले के साथ रहे। उन्होंने कहा कि आज हमने आतंक पर चोट की, महामिलावटी लोग पाकिस्तान के साथ खड़े हो गए। इन्हें समझ ही नहीं आता कि 'देश है तो राजनीति है'।

पढ़ें- PM मोदी EXCLUSIVE: कश्मीर में पीडीपी के साथ भाजपा का गठबंधन था 'महामिलावट', जल्द चाहते हैं विधानसभा चुनाव



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.