Breaking News
recent

Rajasthan Board 12th Result 2019 पिता ने दिहाड़ी मजदूरी कर बेटे को सरकारी स्कूल में पढ़ाया, अब लाडले ने बढ़ाया मान

भरत कुमार प्रजापत
सिरोही.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं विज्ञान के परीक्षा परिणाम में एक श्रमिक पिता के लाडले ने बेहतरीन अंक प्राप्त कर माता-पिता का मान बढ़ाया है। सेलवाड़ा निवासी प्रकाश कुमार मेघवाल ने 95.80 फीसदी अंक हासिल किए हैं। इनके पिता किशनाराम गांव में ही दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। प्रकाश ने रेवदर स्थित राजकीय अम्बेडकर छात्रावास में रहकर सरकारी स्कूल में अध्ययन किया। बकौल प्रकाश 'घर की आर्थिक स्थित सही नहीं होने के कारण ट्यूशन नहीं जा पाया। ऐसे में स्कूल में शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही अध्ययन जारी रखा। शिक्षकों के मार्गदर्शन और नियमित अध्ययन से ही ये संभव हो पाया है।Ó उन्होंने बताया वह प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहता है।

लैम्प की रोशनी में किया अध्ययन
इधर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रेवदर में अध्यनरत दो जुड़वा भाई नरेश कुमार प्रजापत व नरपत कुमार प्रजापत ने कृषि कुएं पर बिजली सुविधा नहीं होने के बावजूद लैम्प की रोशनी में अध्ययन किया। इनके पिता छगनाराम प्रजापत कृषि कुएं पर मजदूरी करते हैं। नरेश ने 93.60 प्रतिशत व नरपत ने 91.60 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं।

नाश्ते की दुकान चलाने वाले कमलेश के बेटे ने वाणिज्य वर्ग में पाया मुकाम
आबूरोड. बारहवीं बोर्ड के परीक्षा परिणामों में जिले में वाणिज्य वर्ग में अव्वल रहे आबूरोड निवासी आयुष अग्रवाल को अपने पिता कमलेश अग्रवाल व भाई कार्तिक अग्रवाल से मिली प्रेरणा की बदौलत जिले में नाम कमाया। भाई काॢतक ने बारहवीं विज्ञान संकाय में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। आयुष ने इस लक्ष्य को पार करने का फैसलाकर तैयारी में जुटा और 92.40 प्रतिशत अंक हासिल कर अन्य छात्रों के लिए भी मिसाल कायम की। आयुष के पिता कमलेश अग्रवाल पेशे से नाश्ते की दुकान चलाते हैं। पत्रिका के साथ हुई विशेष बातचीत में आयुष ने बताया कि वह अब तक एक छात्र था, लेकिन अब एक टॉपर बन गया हूं, इसका पूरा श्रेय मेरे पिता को जाता है। वह ही मेरी प्रेरणा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय परिवार व गुरुजनों को दिया है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.