Breaking News
recent

RBSE 12th Result 2019 : बस कुछ घंटे ओर... टकटकी लगाए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार होगा खत्म, इस Link को अभी कर ले Save

सीकर।

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ( RBSE 12th Result 2019 ) राजस्थान अजमेर के 12वीं विज्ञान Science व वाणिज्य Commerce वर्ग के Result के लिए टकटकी लगाए लाखों विद्यार्थियों का इंतजार बस कुछ घंटे में खत्म होने वाला है। बोर्ड की ओर परिणाम आज शाम को 4 बजे घोषित किया जाएगा। इस बार बोर्ड परीक्षा के विज्ञान वर्ग में 2 लाख 60 हजार 617 विद्यार्थी और वाणिज्य वर्ग में 42 हजार 146 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। सीनियर सेकेंडरी विज्ञान वाणिज्य व कला वर्ग की परीक्षाएं सात मार्च से शुरू होकर दो अप्रेल तक चली थी।

गत वर्ष दूसरे स्थान पर रहा Sikar
गत वर्ष घोषित बारहवीं विज्ञान के परिणाम में राजधानी जयपुर , जोधपुर , कोटा व उदयपुर सहित राज्य के कई बड़े शहरों को पीछे छोड़ते हुए सीकर जिला पूरे राज्य में दूसरे स्थान पर रहा था। पिछले वर्ष विज्ञान का परिणाम 90 प्रतिशत रहा था। वहीं वाणिज्य के परिणाम 92.76 फीसदी था।

पिछली बार से इस बार जल्दी
गौरतलब है कि पिछले वर्ष 23 मई को विज्ञान व वाणिज्य का परिणाम घोषित किया गया था। जबकि इस बार 15 मई को परिणाम आ रहा है।

यहां मिलेगा सबसे तेज Result
विद्यार्थियों को http://results.patrika.com/ वेबसाइट पर सबसे तेज परिणाम मिलेगा। इसके अलावा विद्यार्थी बोर्ड की ऑफिसियल वेबसाइट http://rajresults.nic.in/ पर जाकर भी रिजल्ट देख सकते है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.