अजमेर. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सीनियर सेकंडरी आट्र्स का परिणाम बुधवार दोपहर 3 बजे जारी होगा। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटसरा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
बोर्ड के आट्र्स वर्ग में करीब 5 लाख 74 विद्यार्थी शामिल हुए थे। इनका परिणाम पिछले दिनों से बोर्ड तैयार करने में जुटा था। लोकसभा चुनाव के परिणाम 23 मई को आएंगे। इसको देखते हुए बोर्ड ने 22 मई को ही नतीजा जारी करने का फैसला किया है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने ट्वीट में बताया कि परिणाम बुधवार को दोपहर 3 बजे जारी होगा।
15 मई को आया था साइंस और कॉमर्स का नतीजा
हाल में 15 मई को साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट निकाला गया था। विज्ञान वर्ग में छात्राओं का परिणाम 90 और छात्रों का परिणाम 88 प्रतिशत रहा था। कॉमर्स वर्ग में छात्राओं का परिणाम 95 और छात्रों का 88 प्रतिशत रहा है था। पिछले साल वाणिज्य और विज्ञान का परिणाम 23 मई को घोषित किया गया था। विज्ञान का कुल परिणाम 86.60 प्रतिशत और वाणिज्य का 91.09 प्रतिशत रहा था।





No comments:
Post a Comment