Breaking News
recent

जोधपुर-जैसलमेर के सहकारी भवन में खुलेगा देश कहा पहला rooftop restaurant, beauty parlor की भी मिलेगी सुविधाएं

गजेंद्र सिंह दहिया/जोधपुर. करीब पांच दशक बाद प्रदेश में सहकारी आंदोलन नया रूप लेने जा रहा है। सरकार अब सहकारी उपभोक्ता भण्डार और क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के माध्यम से ग्लोबल बिजनेस में कदम रखने जा रही है। इसके अंतर्गत ब्यूटी पार्लर खोलने से लेकर रेस्तरां खोले जाएंगे। जोधपुर व जैसलमेर में रूफटॉप रेस्तरां शुरू किया जा रहा है जो देश में सहकारी क्षेत्र का पहला रेस्तरां होगा। चितौडगढ़़ में कपड़े का स्टोर खोला जाएगा। वहां सहकारी भण्डार को सैनिक स्कूल में विद्यार्थियों के लिए जिम शुरू करने और खाद्य आपूर्ति के भी निर्देश दिए गए हैं।

पहला ब्यूटी पॉर्लर हनुमानगढ़ में खुलेगा। वहां सहकारी भण्डार में कस्बे में इसकी काफी डिमाण्ड बताई है। ब्यूटी पार्लर भी सभी सेवाएं निजी पार्लर के मुकाबले सस्ती दर पर मुहैया करवाई जाएगी। हनुमानगढ़ मॉडल को बाद में अन्य जिलों में लागू किया जाएगा। दौसा में ग्राउण्ड फ्लोर पर रेस्तरां शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है। कोटा सहकारी भण्डार को कोटा डोरिया की केवल जीआईएस मार्का वाली साडिय़ां ही बेचने के निर्देश दिए गए हैं। बीकानेर में सुपर स्टोर खोला जाएगा जो किराणा व कॉस्मेटिक सामान बेचने के साथ होम डिलिवरी भी करेगा। अजमेर में राजकीय महाविद्यालय में दवा केंद्र खोला जाएगा, जिससे छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में ही सस्ती दवाइयां मिल सके।

अब तक केवल दवाइयां बेचते हैं
प्रदेश के अधिकांश सहकारी भण्डार वर्तमान में केवल सहकारी मेडिकल स्टोर को ही संचालन करते हैं। जयपुर, जोधपुर सहित कुछ बड़े शहरों को सुपर मार्केट भी संचालित होता है। सरकार ने अब कुछ भण्डार को हैण्डीक्राफॅ्टस, सर्जिकल हाइटम, ई-बाइक और रेडियो कारवां में भी संभावनाएं तलाशने को कहा है ताकि इनका भी बिजनेस किया जा सके।

10 प्रतिशत जीएसएस खोलेंगे सुपर मार्केट

प्रदेश में 228 क्रय-विक्रय सहकारी समिति और 44 फल सब्जी क्रय विक्रय सहकारी समिति है। इनको कम्प्यूटर सेंटर, कोचिंग सेंटर, मोबाइल रिपेयर शॉप और होम एप्लायंसेज बेचने को कहा गया है। नवाचार की लहर गांवों में भी जाएगी। जिला स्तर पर 10 प्रतिशत ग्राम सेवा सहकारी समितियों का चयन कर वहां सुपर मार्केट चलाया जाएगा।

जून में शुरू करेंगे सभी नवाचार
चुनाव की आचार संहिता समाप्त होते ही पूरे प्रदेश में सहकारी क्षेत्र में जोर-शोर से नवाचार शुरू किए जाएंगे। ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां, कोचिंग सेंटर, होम डिलिवरी सहित कई नए प्रयास किए जाएंगे।

नीरज के पवन, रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां राजस्थान



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.