Breaking News
recent

Sapna Choudhary का ये गाना हुआ जबरदस्त वायरल, अब तक देख चुके हैं 6 लाख से अधिक लोग

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी Sapna Choudhary बिग बॉस 11 में पार्टिसिपेट करने के बाद से ही इंटरनेट सेसेंशन बनी हुई हैं। वह काफी पॉपुलर होती जा रही हैं और फैंस उन्हें बेहद पसंद कर रहे हैं। सपना का आए दिन कोई ना कोई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता ही रहता है जिसकी वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं।

sapna choudhary

'आशिका के दिल की दवा कसूती' हुआ वायरल
हाल में सपना चौधरी का एक गाना यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहा है जिसे लोग काफी पसंद कररहे हैं। इस गाने का नाम 'आशिका के दिल की दवा कसूती'है। इस गाने के सिंगर राजू पंजाबी और अन्नू कदयान हैं। गाने में सपना सलवार सूट में कहर ढहाती नजर आ रही हैं। उनके इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 6 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं।

sapna choudhary

जोश में हैं सपना चौधरी
सपना का यह गाना लोग काफी पसंद कर रहे हैं और वह सपना पर ढेर सारे कमेंट्स भी कर रहे हैं। डांस स्टेप को देखकर लगता है कि सपना चौधरी पूरे जोश में हैं।

इन मजबूरियों के चलते सपना ने शुरू किया डांस
बता दें कि सपना चौधरी ने अपने परिवार को आर्थिक संकट से उभारने के लिए डांस करना शुरू किया था। आज वे जो कुछ भी हैं, अपने दम पर हैं। सपना स्टेज शोज के साथ-साथ म्यूजिक वीडियोज में भी नजर आती रही हैं। कुछ दिन पहले ही उनका दलेर मेहंदी के साथ गाना 'बावली तरेड़' रिलीज हुआ था। जिसमें उनके लुक को काफी पसंद किया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.