Breaking News
recent

अलवर SP परिस देशमुख ने संभाला कार्यभार, नागौर में आनंदपाल का साम्राज्य समाप्त करने में निभाई थी अहम भूमिका

अलवर. अलवर जिले के नए पुलिस कप्तान देशमुख परिस अनिल ने शुक्रवार शाम अलवर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। इससे पहले सुबह वह सीधे वह थानागाजी पहुंचे और डीजीपी कपिल गर्ग के साथ पीडि़त परिवार से मिले। साथ ही प्रकरण में अनुसंधान से जुड़े पुलिस अधिकारियों से गैंगरेप की घटना के बारे में चर्चा की।

जिला पुलिस अधीक्षक देशमुख परिस अनिल ने कहा कि अलवर जिले में संगठित अपराध काफी अधिक हैं। ऐसे अपराधों के खात्मे के लिए पुलिस संगठित रूप से कार्रवाई करेगी। थानागाजी गैंगरेप और अन्य बलात्कार की घटनाओं में तत्परता से अनुसंधान पूरा कर न्यायालय में चालान पेश किए जाएंगे। साथ ही अपराधियों को जल्द से जल्द सख्त सजा दिलाने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिले में पुलिस नफरी और संसाधनों की कमी को दूर करने के लिए उच्चाधिकारियों से बातचीत कर प्रयास किए जाएंगे।

परिस देशमुख नागौर पुलिस अधीक्षक रह चुके है। वहां इन्होंने कानून व्यवस्था ठीक करने में काफी कार्य किया। आनंदपाल की मौत के बाद उसके गुर्गों को पकडकऱ उसका साम्राज्य समाप्त किया था। वहीं सडक़ दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए उन्होंने हर रोड लाइट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए और वहां से निकलने वाले वाहनों की समय सीमा तय की, अगर कोई वाहन चालक तय समय से पहले दूसरी रोड लाइट तक पहुंच जाता तो उनका चालान किया जाता, इससे सडक़ हादसों में काफी कमी आई।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.