Breaking News
recent

Thanagazi Gang Rape मामले में गहलोत सरकार पर बरसे हनुमान बेनीवाल, लगाया यह गंभीर आरोप और दे डाली बड़ी चेतावनी

अलवर. खींवसर विधायक और नागौर से एनडीए प्रत्याशी हनुमान बेनीवाल ने थानागाजी दुष्कर्म मामले में बड़ा बयान दिया है। हनुमान बेनीवाल ने कहा कि अलवर के थानागाजी में महिला को निर्वस्त्र कर उसके साथ गैंग रेप किया गया, इस घटना को प्रदेश के आला नेताओं ने कहने से डीजीपी के इशारे पर थानेदार और वहां से अधीक्षक ने इस मामले में पुष्टि नहीं की। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले में डीजी को हटाना चाहिए, पूरे थाने को बर्खास्त करना चाहिए। बेनीवाल ने कहा कि एक और गहलोत संवेदनशीलता की बात कर रहे हैं, कह रहे हैं कि हम सुशासन दे रहे हैं, दूसरी ओर दलित महिला के साथ ऐसा हुआ और 7 दिन तक इस घटना की जानकारी मीडिया को नहीं मिली, इससे बड़ी घटना नहीं हो सकती। गहलोत ने सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग किया है। उन्होंने सारी सीमाएं लांघ दी। इस पर बड़ा एक्शन लेना चाहिए। इसमें केवल एसपी पर कार्रवाई करना काफी नहीं, यह मामला डीजी के इसारे पर रोका गया, सीएमओ के इशारे पर रोका गया। अगर जरूरत पड़ी तो आंदोलन करेंगे।
बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश के अंदर जंगल राज व गुंडाराज चल रहा है। कानून व्यवस्था छिन्न बिन्न हो गई और सरकार चुनाव के अंदर दलित वोट खिसक ना जाए, इसलिए पूरी घटना को दबाकर बैठी रही।

्रइस मामले में बड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि आगे कोई हिम्मत ना करे। बेनीवाल ने कहा कि इस मामले में सर्वसमाज पीडि़ता के साथ है। बेनीवाल ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने जानबूझकर इस मामले में कार्रवाई नहीं की। बेनीवाल ने कहा कि आवश्यकता पड़ी तो इस मामले में सडक़ पर बैठेंगे।

भडाना बोले दरिंदों को फांसी हो

वहीं इस मामले मे भडाना ने कहा कि उन दरिंदों को फांसी की सजा होनी चाहिए, भडाना ने कहा कि जब जर्मन युवती से बलात्कार मामले में 24 घंटे में गिरफ्तारी हुई थी। भडाना ने कहा कि मैं इस मामले में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूं। बलात्कारियों व आतंकियों की कोई जाति नहीं होती।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.