मो. इलियास/उदयपुर . शहर में सविना रेलवे फाटक के निकट से Udaipur Bride kidnap Case दुल्हन के अपहरण के मामले में मुख्य आरोपी सहित पांच आरोपियों को न्यायालय ने शनिवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया जबकि शेष तीन को तीन दिन के रिमांड पर रखने का आदेश दिया गया। मामले में तीन आरोपी अभी फरार है।
हिरणमगरी थानाधिकारी डॉ. हनवंतसिंह ने बताया कि मामले में पूर्व में गिरफ्तार सूर्यानगर तितरड़ी निवासी प्रियांक पुत्र भागचंद जीनगर, धोल की पाटी सविना निवासी पुनित पुत्र प्यारेलाल नागदा, सविना निवासी हरीश पुत्र प्रेमजी पटेल, चटावटी राशमी विजय पुत्र रामसिंह राजपूत उदयसिंह पुत्र शिवसिंह चौहान आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया। नयापुरा धानमंड़ी निवासी अंकुर पुत्र अम्बालाल कुमावत, समता विहार तितरड़ी निवासी हर्ष उर्फ चिन्टू पुत्र रोशनलाल यादव, तितरड़ी निवासी समीर कुमार पुत्र शत्रुघ्न झा को न्यायालय ने तीन दिन के रिमांड पर रखने का आदेश दिया। मामले में सूरज उर्फ महेन्द्र, भरत साहू व प्रवीण सिंह फरार हैं जिनकी तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अपहरण के दौरान सभी आरोपी एक कार व चार बाइक लेकर मौके पर पहुंचे थे। रिमांड पर चल रहे आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करनी बाकी है। गौरतलब है कि गत मंगलवार तडक़े सूर्यानगर तितरड़ी निवासी प्रियांक अपने साथियों के साथ दुल्हन का अपहरण कर ले गया था। पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रियांक को जयपुर सिंधी कैम्प बस स्टेण्ड पर पकड़ते हुए दुल्हन को बरामद किया था। दुल्हन के बयानों के आधार पर पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दुल्हन के बयान लिए तो पहले उसने दूल्हे के साथ जाने की इच्छा जताई थी लेकिन अगले ही दिन कोर्ट में बयान के बाद उसने मां-बाप के साथ जाने की इच्छा जाहिर की। दुल्हन अभी अपने घर पर ही पति के संग है।





No comments:
Post a Comment