Breaking News
recent

UN को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या: करौली में पीएम मोदी

करौली। लोकसभा चुनाव 2019 ( Loksabha Election 2019 in Rajasthan ) का राजस्थान में दूसरा चरण 6 मई को होगा। इसके लिए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi Rajasthan visit ) ने प्रदेश में करौली धौलपुर, सीकर और बीकानेर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाएं कीं। करौली जिले के हिंडौन सिटी में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस ( PM modi attack Congress ) पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बुरा लग रहा है कि जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर ( JeM chief Masood Azhar ) को अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित कर दिया गया। कांग्रेस पर तंज कसते हुए मोदी ने कहा कि शायद पहले संयुक्त राष्ट्र ( United Nations ) को कांग्रेस से पूछना चाहिए था कि मैडम जी, नामदार जी, आप लोग जिन्हें 'जी' या 'साहब' कह कर बुलाते हैं, उन्हें हम अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित कर दें क्या? आपको कोई दिक्कत तो नहीं होगी। कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है। कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती। देश की सुरक्षा की बेहतर स्थिति कांग्रेस को पसंद नहीं आ रही। मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने की खुशी मनाने के बजाए कांग्रेस खुद का मजाक बना रही है। कांग्रेस कहती है कि चुनाव के समय ऐसा क्यों हुआ। ये क्या मोदी की कैबिनेट ने फैसला लिया है?

 


आईपीएल को लेकर भी की बात
मोदी ने कहा कि आज तक दो बार ही ऐसा हुआ है जब हिंदुस्तान में लोकप्रिय IPL हिंदुस्तान में नहीं खेला गया। ये 2009 और 20014 में हुआ। क्योंकि तब की सरकार आतंकवादियों से कांपती थी। आतंकवाद से निपटने का उनमें दम नहीं था। तब उन्होंने कह दिया कि चुनाव की वजह से हम IPL नहीं करेंगे। इस बार भी चुनाव चल रहा है, नवरात्रि हुई, रामनवमी हुई, हनुमान जयंती हुई, रमजान आने वाले हैं और IPL भी चल रहा है। पहले पूंछ दबाकर भाग जाने वाली सरकार थी, और अब ये मोदी सीना तान के जाता है। IPL होगा और डटकर होगा। आप गोली चलाओगे तो मोदी गोला चलाएगा।

 


कांग्रेस को लगता है मोदी ने अपने फायदे के लिए सब कराया
कांग्रेस को लगता है कि मोदी सब अपने फायदे के लिए करा रहा है। कांग्रेस अपने फायदे और नुकसान के अलावा और कुछ सोच भी नहीं सकती। जिस हेलीकॉप्टर घोटाले में नामदार का परिवार फंसा है, उसके सबसे बड़े राजदार को भारत रातों रात उठवा कर अपने यहां ले आता है, तो कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए किया है। जब हजारों करोड़ लूटने वाले को ब्रिटेन की सरकार भारत भेजने के लिए तैयार हो जाती है, तो भी कांग्रेस कहती है कि ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।
जब भारत अंतरिक्ष में सैटेलाइट को मारने वाली मिसाइल का परीक्षण करता है तो भी कांग्रेस कहती है ये मोदी ने अपने फायदे के लिए करवाया।

 

जानें पूरे भाषण की हाईलाइट्स: हिंडौन सिटी में PM मोदी ने कह दीं ऐसी-ऐसी बातें, विरोधियों के छूट जाएंगे पसीने, यहां जानें भाषण की एक-एक बातें



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.