Breaking News
recent

UP और MP में प्रधानमंत्री मोदी की ताबड़तोड़ रैलियां आज, अमित शाह हिमाचल में संभालेंगे मोर्चा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए रविवार को मतदान जारी है। चुनाव के इस चरण में बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, झारखंड और दिल्ली की 59 संसदीय सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। वहीं, नेताओं ने चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए कमर कस ली है। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह हिमाचल प्रदेश और पंजाम में रैलियां कर पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चुनावी कार्यक्रम—

  • सुबह 11 बजे, जनसभा
    कुशीनगर, उत्तर प्रदेश
  • दोपहर 12.25 बजे, जनसभा
    देवरिया, उत्तर प्रदेश
  • शाम 4.34 बजे, जनसभा
    खंडवा, मध्य प्रदेश
  • शाम 6.40 बजे, जनसभा
    इंदौर, मध्य प्रदेश

 

अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम—

  • सुबह 11 बजे, जनसभा
    चंबा, हिमाचल प्रदेश
  • दोपहर 1.15 बजे, जनसभा
    बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश
  • दोपहर 3 बजे, जनसभा
    सिरमौर, हिमाचल प्रदेश
  • शाम 5 बजे, जनसभा
    अमृतसर, पंजाब

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.