Breaking News
recent

VIDEO : 24 केन्द्रों पर शांतिपूर्वक हुई पीटीईटी परीक्षा, 7 हजार 803 ने दी पीटीईटी परीक्षा

सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय पर रविवार दोपहर दो से शाम पांच बजे तक 24 केन्द्रों पर पीटीईटी परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। पीटीईटी एवं प्रीबीएड जिला समन्वयक डॉ.मोहम्मद नईम ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल 8 हजार 334 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 7 हजार 803 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 531 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि पीटीईटी में पंजीकृत 4098 में से 3853 परीक्षार्थी उपस्थित थे, जबकि 245 अनपुस्थित रहे। इसी प्रकार बीएससी/बीएड में पंजीकृत 4236 में से 3950 उपस्थित एवं 286 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

फ्लाइंग टीमों की रही कड़ी नजर
पीटीईटी परीक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर 24 केन्द्रों पर पांच फ्लाइंग टीमे मुस्तैद र रही। इनमें तीन फ्लाइंग परीक्षा जिला समन्वयक थी। वहीं दो टीमे जिला प्रशासन की उपस्थित थी। जिला परीक्षा समन्यक की टीम ने आठ-आठ केन्द्रों एवं जिला प्रशासन की फ्लाइंग टीम में एसडीएम व तहसीलदार ने 12-12 केन्द्रों पर व्यवस्थाएं देखी। इसके अलावा नोडल अधिकारी व ऑब्र्जवर ने भी सभी केन्द्रों पर जांच की।

यहां नहीं थी छाया-पानी की व्यवस्था
जिला मुख्यालय पर घुड़ासी रोड पर संचालित एक आईटीआई कॉलेज में पीटीईटी परीक्षा के दौरान छाया-पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी। इससे परीक्षार्थी परेशान दिखे। स्थिति ये रही कि गर्मी के मौसम पंखे तक की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। इससे परीक्षार्थी परेशान नजर आए।

केन्द्रों पर रही भीड़
परीक्षा शुरू होने व छूटने के बाद केन्द्रों पर भीड़ रही। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पूर्व ही परीक्षार्थी अभिभावकों के साथ केन्द्रों पर आना शुरू हो गया। परीक्षा के दौरान दो से शाम पांच बजे तक परीक्षार्थियों के अभिभावक व अन्य परिचित केन्द्रों के बाहर खड़े दिखाई दिए। परीक्षा समाप्ति के बाद परीक्षार्थी एक-दूसरे से पेपर के बारे में सवाल-जवाल करते दिखाई दिए।

हम्मीर पुलिया पर आधा घंटे लगा जाम
पीटीईटी परीक्षा समाप्ति के बाद केन्द्रों के बाहर जाम के हालत बने रहे। यहां हम्मीर पुलिया पर शाम पांच बजे परीक्षार्थियों की भीड़ के चलते जाम लग गया। इससे आधे घंटे तक वाहन चालक व परीक्षार्थी जाम में फंसे रहे। इसके बाद यातायात पुलिस ने जाम को हटवाया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.