Breaking News
recent

VIDEO: अन्तरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार, 30 मोटरसाइकिल बरामद

- राजस्थान में डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा से की मोटरसाइकिल चोरी
- गुजरात भी रहताथा निशाने पर
प्रतापगढ़.पुलिस ने बाइक चोरी के एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश कर शुक्रवार को गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर उसके गांव से चोरी की 30 मोटरसाइकिलें जब्त की। पुलिस को इस गिरोह में और भी लोगों के शामिल होने की आशंका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी ने बताया कि वह राजस्थान के कईजिलों और गुजरात में दिन में मजदूरी करते थे और मौका लगते ही वापस लौटते समय बाइक चोरी कर लेते थे।
अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक संजय गुप्ता ने शुक्रवार को इसका खुलासा करते हुए बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवगढ़ थाना इलाके के माण्डकला गांव निवासी मुकेश (28) पुत्र दलजी मीणा है।
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह और उसके साथी गुजरात के अहमदाबाद, हिम्मत नगर एवं राजस्थान के डूंगरपुर, उदयपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा सहित कई स्थानों से मोटरसाइकिल चुराकर उन्हें फाइनेंस के नाम पर अन्य व्यक्तियों को बेच दिया करते थे। आरोपी से अभी तक 30 मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी ने 100 से अधिक वारदातें कबूली है।
इस तरह आया पकड़ में
गत 4 अप्रेल को खेरादी मोहल्ला निवासी राजेश पुत्र जवाहरलाल जैन ने प्रतापगढ़ थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने एक टीम गठित की। इस टीम ने संदिग्धों की तलाश की गई। इस दरमियान गुरुवार को मुकेश मीणा की गतिविधियां संदिग्ध लगी। इस पर उसे पकड़ कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने कई राज्यों से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के गांव मांडकला पाल से अब तक कुल 30 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई।

यह रहे इस टीम में
चोरी के मामले को देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार बेनिवाल की ओर से शहर थाना कोतवाल गोपाल चंदेल के नेतृत्व में एक टीम गठित की। इसमें एएसआई भंवरलाल, हैंड कांस्टेबल भंवर सिंह, हैंड कांस्टेबल नरपाल सिंह, हैंड कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह, कांस्टेबल भगवानलाल, कांस्टेबल अनोप कुमार, कांस्टेबल राजवीर सिंह, कांस्टेबल निरंजन, कांस्टेबल रामराज, कांस्टेबल मुकेश कुमार को शामिल किया गया था।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.