बाड़मेर। कुछ दिन पूर्व उड़ीसा में आए फैनी तूफान में भयंकर तबाही मचाई और कई लोग घर से बेघर हो गए। राजस्थान प्रदेश भर में बाढ़ पीड़ितों के लिए सहायता राशि जुटाने व मदद के लिए हाथ खड़े हो गए है ताकि बाढ़ पीड़ितों को कुछ राहत मिले।
बाड़मेर में शुक्रवार को राजस्थान राज्य स्काउट गाइड रोवर रेंजर ने उड़ीसा बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ सहायता राशि एकत्रित करने का अभियान जिला कलक्ट्रेट से शुरू किया और कलेक्ट्रेट परिसर में आसपास के कार्यालयों से सहायता राशि एकत्रित किया। Assistance for flood victims
स्काउट सदस्यों के अनुसार दो दिवसीय अभियान के तहत बाड़मेर जिले में बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि एकत्रित की जाएगी और इस राशि को उड़ीसा में बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ लगाया जाएगा। वही बाड़मेर से स्काउट गाइड की टीम उड़ीसा भी जाएगी।
और इधर...
अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर शनिवार से
बाड़मेर. भारत विकास परिषद व बाड़मेर जन सेवा समिति की ओर से शनिवार को सेवा सदन में अभिरुचि प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा ।
परिषद सचिव ओम जोशी ने बताया कि 6 से 16 वर्ष के बालक बालिकाओं के लिए सुबह 8 से 12 बजे तक विशेष कक्षाओं का आयोजन होगा। शिविर में नृत्य, व्यक्तित्व विकास, हस्तलिपि सुधार,मेहंदी आदि सिखाएं जाएंगे।





No comments:
Post a Comment