अलवर।
अलवर के थानागाजी में गैंगरेप केस के बाद हुए बवाल के चलते पुलिस अधीक्षक से लेकर थाना पुलिस तक पर गाज गिर चुकी है। थाने के पूरे स्टाफ को जांच के दायरे में लिया गया है। डीजीपी की ओर से मामले में गंभीरता दिखाने के बाद पुलिस ने देर शाम और आज तड़के दो और आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। पूरा केस अब सरकार देख रही है। इस गरमाये मामले में पीड़ित पक्ष की प्रतिक्रिया जानने के लिए पत्रिका टीम थानागाजी पहुंची। पत्रिका रिपोर्टर धर्मेंद्र यादव ने पीड़ित दम्पति से एक्सक्लूसिव बातचीत की।
यहां देखें बातचीत का पूरा वीडियो
आरोपी हो रहे अरेस्ट
वहीं पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले मुकेश और एक अन्य आरोपी इंद्राज को मंगलवार रात तक अरेस्ट कर लिया था। अब एक और आरोपी अशोक को आज तड़के अरेस्ट कर लिया गया। तीन अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों से उनके बारे में पूछताछ की जा रही है।
26 अप्रेल को हुई थी मुलाकात
दरअसल पीडि़त दंपजी की शादी तीन साल पहले ही हुई थी। लेकिन परिजनों ने दुल्हन का गौना नहीं किया था। दोनों फोन पर बातचीत करते थे। इस बीच दोनों की 26 अप्रेल को मुलाकात हो गई। वहां से गुजर रहे आरोपियों ने युवती को देख लिया और उसे अपने साथ जंगल में ले गए। वहां ले जाकर दोनों को पीटा गया और पति के सामने ही गैंगरेप कर दिया। उसके बाद वीडियो वायरल किया गया। पति से दस हजार रुपए एक बार लेने की बात भी सामने आ रही है। पुलिस फरार तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है।
सिंगल आर्डर से लगे थे एसपी, सिंगल ऑर्डर से ही एपीओ
चार महीने पहले एसपी राजीव पचार को अलवर में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए लगाया गया था। उनको सिंगल ऑर्डर से अलवर में लगाया गया था और उसके बाद मंगलवार को सिंगल ऑर्डर से ही उनको एपीओ कर दिया गया। अब इस जगह पर एसपी अंशुमान भौमिया को लगाए जाने की चर्चा है।





No comments:
Post a Comment