Breaking News
recent

VIDEO: केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग हुई बेकाबू, रुक-रूककर होते रहे धमाके,दूर-दूर तक दिखा धुंए का गुबार

जयपुर।

जयपुर शहर के हरमाड़ा इलाके में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार तड़के करीब साढ़े चार बजे भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में रुक-रूककर ब्लास्ट भी होते रहे। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है। दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर मौजूद है।

 

जानकारी के अनुसार हरमाड़ा के लोहा मंडी इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक से आग लगने की खबर से इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। देखते ही देखते आग ने इतना विराल रूप ले लिया कि इससे उठता धूंए का गुबार दूर-दूर से दिखाई देने लगा। केमिकल फैक्ट्री होने की वजह से फैक्ट्री में धमाके भी होते रहे। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों और पुलिस को आग बुझाने में मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सुबह उन्होंने फैक्ट्री के अंदर से धुंआ उठता देखा। पल भर बाद ही देखा तो फैक्ट्री के अंदर आग फ़ैल चुकी। थी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की वजह से फैक्ट्री में लाखों रूपए का माल स्वाहा होने की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री से सटा एक मकान भी इस भयावह आग की चपेट में आया है।

 

fire in harmada chemical factory jaipur fire in harmada chemical factory jaipur

आग की भयावहता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे बुझाने के लिए लगभग 17 दमकलों ने कई फेरे लगाए।

 

सम्बंधित खबरें:-

... इधर, झाडिय़ों में आग से अफरा-तफरी
दूदू/सावरदा स्थित राजमार्ग पर गिदानी के पास एक होटल के सामने बुधवार दोपहर झाडिय़ों व घास में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने बताया कि अचानक लगी आग धीरे-धीरे झाडिय़ों में दूर तक फै ल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची दमकल ने आग पर काबू पाया।


मंडोर में बाड़े में लगी आग
महलां स्थित मण्डोर में मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते बाड़े में आग लग गई। ग्रामीणों ने आधा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के मुताबिक मण्डोर में कल्याणमल यादव के घर के समीप बाड़े में उगी झांडिय़ों में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर पानी व मिट्टी डालकर काबू पाया। बनवारीलाल जाट ने बताया कि समय रहते आग पर काबू पाया गया वरना मवेशी व चारे में आग लग सकती थी।

 

... और एसएमएस आग की रिपोर्ट तैयार
सवाई मानसिंह अस्पताल के लाइफ लाइन स्टोर में आग लगने के बाद बनाई गई उच्च स्तरीय जांच कमेटी की रिपोर्ट भले ही तैयार हो गई हो लेकिन उसे चिकित्सा मंत्री को अवगत कराए जाने के 24 घंटे बाद तक भी सार्वजनिक नहीं किया गया है। एक दिन पहले चिकित्सा मंत्री ने स्वास्थ्य भवन में मीडिया से बात करते हुए कहा था कि जांच रिपोर्ट उन्हें बता दी गई है लेकिन उन्होंने कमेटी को दोषियों को दी जाने वाली सजा के लिए सुझाव देने को भी कहा है। मंत्री ने यह सुझाव 24 घंटे में अवगत कराने के निर्देश दिए थे।

 

उधर बुधवार देर रात कमेटी ने चिकित्सा शिक्षा सचिव को रिपोर्ट सौंप दी है। इसके बाद घोटाले व आग के जिम्मेदारों पर गाज गिरना तय माना जा रहा है। लेकिन बुधवार को भी आधिकारिक तौर पर जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया।

 

गौरतलब है कि एसएमएस में लाइफ लाइन स्टोर पर आग लगने के बाद अवलोकन करने पहुंचे चिकित्सा मंत्री रघु शर्मा ने आग लगने के कारणों पर सवाल खड़े करते हुए कहा था कि लाइफ लाइन की आग के पीछे कुछ कारण उन्हें बताए गए हैं, जिसकी उच्च स्तरीय जांच कराएंगे। उसके बाद रिपोर्ट सार्वजनिक करेंगे। आग के मामले में भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई थी। रिपोर्ट के बारे में बुधवार रात तक सवाई मानसिंह अस्पताल प्रशासन को भी कोई जानकारी नहीं थी।

 

दोषियों को सजा के सुझाव के साथ रिपोर्ट देने के लिए कहा था, उसके बाद अभी रिपोर्ट नहीं मिली है।
- रघु शर्मा, चिकित्सा मंत्री

 

हमने लिफाफे में बंद रिपोर्ट सौंप दी है। अब चिकित्सा मंत्री ही जानकारी देंगे।
- समित शर्मा, विशिष्ट शासन सचिव, चिकित्सा विभाग

 

... इधर छात्रों को सिखाए आगजनी से बचाव के तरीके
चौमूं शहर में बाइपास स्थित एक निजी आईटीआई में बुधवार को फायर एण्ड सेफ्टी ट्रेड के अनुदेशक फारूख खान व के.के. चौधरी के निर्देशन छात्रों को आगजनी से बचाव के तरीके बताए। इस दौरान छात्रों को अग्निशमन यंत्रों का संचालन, फोम सिलेंडर, सीओटू सिलेंडर, वाटर नोजल स्प्रे, कृत्रिम श्वसन व मेडिकल ट्रीटमेंट का प्रशिक्षण दिया। संस्था सचिव मदन यादव ने बताया कि आग लगने पर लोगों को जागरूक होकर अग्निशमन यंत्रों का उपयोग करने से आग पर काबू पाया जा सकता है।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.