सवाईमाधोपुर. जिला मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र में जहां एक ओर आवारा पशुओं ने लोगों व वाहन चालकों की नाक में दम कर रखा हैं वहीें दूसरी ओर जिला मुख्यालय पर आवारा पशुओं को रखने के लिए कोई ठोर ठिकाना नहीं है। जिला मुख्यालय पर आवारा पशुओं को रखने के लिए कांजी हाउस नहीं होने के कारण अब आवारा पशुओं को रखने के लिए जगह की समस्या भी पैदा हो रही है।
नगर परिषद ने शुरू नहीं की कवायद
नगर परिषद की ओर से पूर्व में जिला मुख्यालय पर आवारा पशुओं की देखरेख के लिए कांजी हाउस बनाने की योजना बनाई गई थी। लेकिन पांच माह से भसी अधिक समय बीत जाने के बाद भी अब तक यह योजना धरातल पर नहीं उतर सकी है। नगर परिषद को अब तक कांजी हाउस के निर्माण के लिए जगह ही नहीं मिल सकी है।
शेरपुर खिलचिपुर में वीरान पड़ा कांजी हाउस
कुछ इस प्रकार के ही हालात ग्रामीण इलाकों के भी है। यहां भी आवारा पशुओं ने लोगों को परेशान कर रखा है। शेरपुर- खिलचिपुर में आवारा पशुओं की देखरेख के लिए कांजी हाउस तो बना हुआ है लेकिन पंचायत प्रशासन की उदासीनता के चलते कांजी हाउस में पशुओं के लिए मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है ऐसे में यह कांजी हाउस भी लम्बे समय से वीरान पड़ा हुआ है।
इनका कहना है.....
इस संबंध में प्रयास जारी है अब तक कांजी हाउस के लिए जमीन नहीं मिली है। अब आगामी बोर्ड बैठक में इस पर चर्चा की जाएगी।
- रविन्द्र सिंह, आयुक्त, नगर परिषद सवाईमाधोपुर।





No comments:
Post a Comment