Breaking News
recent

VIDEO: सूकले से भरा ट्रक पलटा देर रात रेस्क्यू ऑपरेशन कर दो मजदूरों को निकाला

प्रतापगढ़. शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग 113 पर सोमवार देर रात करीब 2 बजे विद्युत निगम कार्यालय के सामने एक सूकले से भरा ट्रक पलट गया। इस हादसे में ट्रक में सवार दो मजदूर सूकले के नीचे दब गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। यह ट्रक देर रात बांसवाड़ा से मंगलवाड की ओर जा रहा था। विद्युत निगम कार्यालय के सामने यह अचानक पलट गया और इसमें सवार दो मजदूर उसके नीचे दब गए। सूचना पर 50 से अधिक संख्या में पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और सुकले को हटाने का कार्य किया।
पुलिस उपाधीक्षक गोवर्धनलाल कुछ ही समय में मौके पर पहुंचे और जेसीबी और क्रेन को मंगवा कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करवाया। दो घंटे बाद दोनों बजदूरों को बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। फिलहाल दोनों मजदूरों का जिला चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। घायल मजदूर धूलसिंह मीणा मध्य प्रदेश के बाजना का और अशोक मीणा बड़ी टंकियां बांसवाड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है।

ओवरलोड ट्रकों का निकलना आम बात
जिला मुख्यालय से रोजना कई ओवरलोड वाहन बड़ी संख्या में निकलते है। जिसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन की ओर से इन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। देर रात जिस समय यह ट्रक पलटा, गनीमत रही उस दौरान यातायात ज्यादा नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों का कहना है कि इस इलाके में इस तरह सुकले से भरे ओवरलोड ट्रकों का निकलना आम बात है। हाईवे से गुजरने वाले सुकले से भरे इन ट्रकों पर लगाम लगाना बेहद आवश्यक है। जिले में कई बार शुक्ले से भरे ऐसे ट्रकों के कारण हादसे हो चुके हैं।

पुलिस के जवान व 108 के कर्मचारी ने दोनों युवकों को दी मुंह से सांस
सूकले का ट्रक पलटने के बाद सूकले में दबे दोनों युवकों को पुलिस की ओर से 2 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन कर निकाला गया। तब लगभग सभी ने दोनों के बचने की आस छोड़ दी थी। 108 पायलेट कमलेश शर्मा ने बताया कि दोनों युवकों से 108 से जिला चिकित्सालय ले जाते समय 108 में मौजूद पुलिस के जवान अनूप व 108 के ईएमटी गणेश मीणा ने दोनों युवकों को अपने मुंह से सांस देकर होश में ले कर आए। इसके बाद जिला चिकित्सालय में ले जाने के बाद दोनों को आईसीयु में भर्ती करवाया गया।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.