Breaking News
recent

Video : दिनभर बाड़मेर की बड़ी खबरों से रहे रुबरु...देखिए बाड़मेर बुलेटिन...

- एसपी ने कहा पुलिस पर लग रहे आरोप-प्रत्योराप, इसलिए बनाई स्पेशल टीम

बाड़मेर. जिले में अवैध बजरी खनन रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है। लगातार पुलिस कार्रवाई के बावजूद बजरी माफिया बजरी खनन से बाज नहीं आ रहे है। जिम्मेदार खनन विभाग अनजान बना हुआ है।

यहां पुलिस की स्पेशल टीम ने मतगणना के दिन 9 डम्पर बजरी से भरे जब्त कर कार्रवाई को अंजाम दिया। और थानों की पुलिस देखती ही रह गई। यह डम्पर लूणी नदी से बजरी भरकर बाड़मेर की तरफ आ रहे थे।

कार्रवाई के बाद पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक राशि डोगरा डूडी ने कहा कि मुखबिरी के जरिए सूचना मिली कि चुनाव में पुलिस व्यस्त होने का बजरी माफिया मौका उठाकर बजरी परिवहन कर रहे है।

इस पर पुलिस ने स्पेशल टीम गठित कर कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि थानों की पुलिस पर आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे, इसलिए अलग-अलग स्पेशल टीम भेज रही हूं। उन्होंने कहा कि बजरी खनन पर कार्रवाई करना खनन विभाग का काम है। पुलिस विभाग की कार्रवाई के साथ हर समय तैयार है।

नहीं रुक रहा अवैध खनन

स्पेशल टीम की लगातार हुई कार्रवाई के बाद भी बजरी माफिया की क्षेत्र की पुलिस से मिलीभगत के चलते बजरी का अवैध खनन हो रहा है। पुलिस की मिलीभगत के चलते बजरी माफिया डम्पर भरवा कर लूणी नदी से पार करवा देते हं। फिर देररात तक छोटे-मोटे रास्तों से डम्पर शहर पहुंच रहे हैं।

- जीत के बाद देर रात बालोतरा पहुंचे नवनिर्वाचित सांसद, दिन में बालोतरा में निकाला विजय जुलूस

बाड़मेर-जैसलमेर संसदीय क्षेत्र से नवनिर्वाचित भाजपा सांसद कैलाश चौधरी ने शुक्रवार शाम नगर में रोड शो निकाला। इसमें बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्रित हुए। नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरने पर स्वागत में हजारों लोग उमड़े। उन्होंने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

नगर में शाम चार बजे नई चोंच मंदिर से रोड शो प्रारंभ हुआ। नवनिर्वाचित सांसद कैलाश चौधरी, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी आदि ने मंदिर में दर्शन पूजन कर प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इसके बाद यहां से गाजे बाजे के साथ रोड शो प्रारंभ हुआ। इसमें सबसे आगे वाहनों में सवार भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ताहाथों में पार्टी का संगठन झण्डा लिए भारत माता का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।

इनके पीछे चल रहे डीजे पर बजते गीतों पर कार्यकर्तानृत्य करते हुए चल रहे थे। वाहन में सवार सांसद, पूर्व मंत्री अमराराम चौधरी, भाजपा बालोतरा अध्यक्ष महेश चौहान, भाजपा नगर अध्यक्ष अमराराम सुंदेशा व वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभिवादन किया।

रोड शो के स्वागत में हजारों नगर वासी उमड़े। माला पहनाने को लेकर लोगों में हौड़ मच गई। कार्यकर्ता भारत माता की जय, वंदेमातरम के नारे लगा रहे थे। प्रमुख मार्गों से होता हुआ रोड शो पार्टी कार्यालय पहुंच सम्पन्न हुआ। इसमें कल्याणपुर प्रधान हरिसिंह उमरलाई, वेदप्रकाश चौधरी, रमेश गुप्ता, गोविंदसिंह कालूड़ी, सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.