सवाईमाधोपुर नगर परिषद क्षेत्र में सड़कों पर जगह- जगह आवारा पशुओं का जमावड़ा होने से लोगों को परेशानी का सामाना करना पड़ रहा है। सब्जी मण्डियों में तो हालात विकट है। शहर व बजरिया की सब्जी मण्डी में सारे दिन आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। यह सब्जियों में मुंह मारते रहते हैं इससे सब्जी विके्रताओं व लोगों में हादसे का अंदेशा बना रहता है।
पूर्व में हो चुके हैं हादसे
आवारा पशुओंं खासतौर पर सांडो की लड़ाई में पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके हैं। गत वर्ष सब्जी मण्डी में दो सांडो की लड़ाई में एक जना घायल हो गया था। इसी प्रकार गत दिनों जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर दो सांडो की लड़ाई में एक बाइक क्षतिग्रस्त हो गई थी। वहीं रात के समय पर सड़कों पर अंधेरा होने के कारण और सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा लगे होने के कारण हादसे की आशंका बनी रहती है।
टे्रन की राह में बने थे रोडा
इसी प्रकार गत वर्ष दो सांड लड़ाई करते हुए रेलवे ट्रैक पर आ गए थे दोनों सांड काफी देर तक पटरियों पर लड़ाई करते रहे ऐसे में रेलवे प्रशासन को टे्रन भी आउटर पर रोकन पड़ी थी फिर आरपीएफ कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद टे्रक को खाली कराया था।
तीन सौ से अधिक हैं आवारा पशु
नगर परिषद से मिली जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय के नगर परिषद क्षेत्र में तीन सौ से अधिक आवारा पशु हैं। नगर परिषद की माने तो परिषद की ओर से समय- समय पर आवारा पशुओं को पकडऩे की कार्रवाई की जाती है।
बंदरो का भी है आतंक
इसी प्रकार जिला मुख्यालय की कई कॉलोनियों में बंदरों के आंतक से भी लोग परेशान है।सीमेंट फैक्ट्री में तो बंदरों के आतंक के चलते लोगों ने घरों में जाल लगाकर घरों को जेल जैसा रूप दे दिया है। सीमेंट फैक्ट्री क्षेत्र में बंदरों के हमले में अब तक कई लोग घायल हो चुके हैं।
इनका कहना है....
आवारा पशुओं के कारण हादसे की आशंका रहती है। आवारा पशुओं को पकडऩे के लिए जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
- रविन्द्र सिंह, आयुक्त, नगर परिषद, सवाईमाधोपुर।





No comments:
Post a Comment