Breaking News
recent

VIDEO : भजनों संग झूमी महिलाएं ... देखे विडियो

आबूरोड. आर्ट ऑफ लिविंग, आबूरोड के तत्वावधान में संस्था के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर का जन्मदिन भजन सत्संग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्रदेश को-ऑर्डिनेटर महेश शर्मा ने भजनों की प्रस्तुति दी। उन्होंने मनमोहक गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया। 'जय गुरू ओमकारा सतगुरु ओमकारा ...', 'सुन्दर कान्ह वन्दस्वरूप कान्ह ...', 'स्वामी नारायण नारायण नारायण ...', 'कीर्तन की है रात श्याम तुझ को आना है ...', 'हरि सुंदर नंद मुकंदा हरि नारायण बोल ...', 'सागर में लहर उठी तेरे नाम की ...', 'सतगुरु तुम्हारे प्यार ने जीना सीखा दिया' आदि भजनों की प्रस्तुति दी गई। संस्था की प्रशिक्षिका संगीता अग्रवाल ने ध्यान व मेडिटेशन करवाया। इसके बाद केक काटकर खुशी मनाई गई। नरेन्द्र अग्रवाल, अलोक वर्मा, अभिषेक टंडन, मनीजीत कोर,ममता चुरू, राधा जैन, सीमा अग्रवाल, स्वाति सक्सेना, रमा अरोड़ा, मधुसूदन सर्राफ, महेंद्र गुप्ता, भूपेंद्र साम्बरिया का भी सहयोग रहा।

 

आबूरोड में आर्ट ऑफ लिविंग के कार्यक्रम में शिरकत करते संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व महिलाएं



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.