Breaking News
recent

VIDEO बाल सभाओंं से अभिभावकों ने बनाई दूरी

सवाईमाधोपुर.शिक्षा विभाग की ओर से गुरुवार को प्रदेश भर के सरकारी विद्यालयोंं में बालसभाओं का आयोजन किया गया । लेकिन अधिकतर जगहों पर बाल सभाएं खानापूर्ति ही नजर आई। नामांकन की तुलना में बहुत कम संख्या में विद्यार्थी बाल सभाओं में नजर आए। बाल सभाओं में विद्यार्थियों के साथ- साथ अभिभावकों ने भी रुचि नहीं दिखाई। ऐसे में सरकार के उद्देश्य की पूर्ति भी नहीं हो सकी। पेश है बालसभाओं पर एक रिपोर्ट....
स्कूल- राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय, आवासन मण्डल
स्थान- स्कूल के सामने स्थित सार्वजनिक पार्क
समय- 8 बजकर 50 मिनट
सूरत- ए - हाल-
यहां विद्यालय के सामने स्थित पार्क में बालसभा का आयोजन किया गया। विद्यालय में करीब 80 से अधिक विद्यार्थियों का नामांकन हँै लेकिन बाल सभा में महज 25 से 30 विद्यार्थी ही नजर आए। सभा के दौरान विद्यालय प्रशासन की ओर से विद्यार्थियों को महज फल व दूध बाटकर इतिश्री कर दी गई जहां तक बाल सभा में अभिभावकों का सवाल है तो सभा में एक भी अभिभावक मौजूद नहीं था।
स्कूल- राजकीय माध्यमिक विद्यालय आलनपुर
स्थान- बागड़ी चौक आलनपुर
समय- 9 बजकर 7 मिनट
सूरत- ए - हाल-
विद्यालय की ओर से आलनपुर के बागड़ी चौक में बालसभा का आयोजन किया गया। यहां भी बाल सभा करीब एक घंटे की देरी से शुरू हुई। बालसभा में विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। लेकिन अभिभावक नदारद नजर आए। आलम यह रहा कि विद्यालय के अध्यापक व कार्मिक बालसभा में अभिावकों को बुलाने के लिए घर- घर जाकर मनुहार करते नजर आए।
स्कूल- राजकीय बालिका उप्रावि हरिजन बस्ती
स्थ्रान- हरिजन बस्ती स्थित मंदिर
समय- 9 बजकर 20 मिनट
सूरत- ए - हाल-
विद्यालय की ओर से बस्ती में स्थित मंदिर के बाहर बालसभा का आयोजन किया गया। यहां विद्यार्थी को ठीक- ठाक संख्या में थे लेकिन अभिभावक नहीं थे ऐसे में विद्यालय प्रशासन की ओर से बच्चों को खेल आदि खिलाकर बालसभा में खानापूर्ति कर दी गई। विद्यार्थियों के विकास के पहलू कही पीछे छूटते नजर आए।
स्कूल-राउप्रावि बम्बोरी
स्थ्रान-बालाजी मंदिर
समय- 9 बजकर 40 मिनट
सूरत- ए - हाल-
विद्यालय की ओर से गांव में ही स्थित बालाजी मंदिर पर बालसभा का आयोजन किया गया। प्राचार्या के अनुसार विद्यालय में 141 विद्यार्थियों का नामांकन है लेकिन सभा में महज तीस विद्यार्थी ही नजर आए। वहीं अगर अभिभावकों की बात की जाए तो इक्का- दुक्का अभिाभावक ही बाल सभा में नजर आया। हालांकि बालसभा में विद्यालय के कार्मिक विद्यालय विकास व शिक्षा की गुणवता पर चर्चा करते नजर आए।
स्कूल-राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, साहूनगर
स्थान- सीमेंट फैक्ट्री स्थित चौराहा
समय- 10 बजकर पांच मिनट
सूरत- ए - हाल-
विद्यालय की ओर से सीमेंट फैक्ट्री के चौराहे पर बालसभा का आयोजन किया गया। इसमें भी विद्यार्थियों व अभिभावकों की संख्या कम रही। विद्यालय में 239 विद्यार्थियों का नामांकन है लेकिन बालसभा में महज 50 विद्यार्थी ही नजर आए। वहीं बालसभा में इक्का- दुक्का अभिाभावक ही बाल सभा में नजर आए। बालसभा में विद्यार्थियों के विकास व शिक्षा की गुणवत्ता पर चर्चा की गई।
इनका कहना है....
ग्रामीण इलाकों में तो अभिाभावकों व विद्यार्थियों में रूझान नजर आया। शहरी क्षेत्र में अभिाभावक कम नजर आए। वर्किंेग डे होने के कारण भी संख्या कम रही। ्र- अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, माध्यमिक, सवाईमाधोपुर।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.