Breaking News
recent

VIDEO: प्रतापगढ़ में भगीरथ बनने उठे सैंकड़ों हाथ, शहर की शान दीपेश्वर तालाब पर लोगों ने उत्साह से किया श्रमदान

प्रतापगढ़. समय सुबह 7 बजे, स्थान दीपेश्वर तालाब, सैंकड़ों लोगों की मौजूदगी और श्रम की बूंदों के साथ श्रमदान। पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत रविवार को श्रमदान के दौरान यही नजारा दिखाई दिया। शहर की शान और प्राचीन व पौराणिक महत्व के दीपेश्वर तालाब के उथले स्वरुप में सुधार के लिए गहरीकरण और साफ-सफाई को लेकर सैंकड़ों लोग यहां पहुंचे और तालाब के गहरीकरण के लिए उत्साह से श्रमदान किया। जिला कलक्टर श्याम सिंह राजपुरोहित और नगरपरिषद सभापति कमलेश डोसी के भूमि पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद उपखंड अधिकारी सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पार्षद, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने शहर के लोगों के साथ श्रमदान किया।
सपरिवार पहुंचे लोग
दीपेश्वर तालाब में श्रमदान के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया। इस दौरान कई लोग सपरिवार दीपेश्वर तालाब पहुंचे और पूरे समय उत्साह के साथ श्रमदान किया।
उत्साह से लबरेज रहे बुजुर्ग
दीपेश्वर तालाब का गहरीकरण कर वहां वर्षभर पानी भरा रहने की कवायद को लेकर बुजुर्गो में भी काफी उत्साह दिखा। उन्होंने कहा की दीपेश्वर तालाब शहर की विरासत है और इसे सहेजने और निखारने के लिए वे भी तालाब में श्रमदान के लिए आएं हैं।
बच्चें भी जुटे रहे
तालाब में श्रमदान को लेकर बच्चों में भी काफी उत्साह दिखा। बच्चों से जो भी बन पड़ा उन्होंने किया। कुछ ने तालाब की साफ-सफाई की बीड़ा उठाया तो कुछ बड़े बच्चे तो तालाब की खुदाई और मिट्टी की तगारियां उठाते हुए भी दिखे।
युवा जुटकर लगे रहे श्रमदान में
तालाब की साफ-सफाई और इसके गहरीकरण के लिए युवा भी काफी जोश से भरे हुए दिखे। युवा पूरे उत्साह से तालाब पहुंचें और श्रमदान में अपनी ताकत दिखाई।
मिलजुलकर किया श्रमदान
शहर की शान दीपेश्वर तालाब में श्रमदान के दौरान विभिन्न पार्टियों से जुड़े लोगों ने राजनीति से परे हटकर एक साथ कंघे से कंधा मिलाकर श्रमदान किया। भाजपा, कांग्रेस आदि पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तथा नगरपरिषद पार्षद, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि श्रमदान के लिए पहुंचे।
सामाजिक-धार्मिक संस्थानों ने बढ़चढकऱ लिया भाग
दीपेश्वर तालाब में श्रमदान के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थानों ने भी बढ़चढ़ भाग लिया। विभिन्न धर्म-समाज के लोगों ने तालाब की साफ-सफाई और गहरीकरण के लिए एक साथ मिलजुलकर कार्य किया और अपने शहर के गौरव को बढ़ाने में अपनी भागेदारी निभाई।
दिन-रविवार
समय-7 से 9
स्थान-दीपेश्वर तालाब
श्रमदानी-250 से 300 लोग
जेसीबी-2
...........................
इन संगठनों ने लिया बढ़चढकऱ भाग
-नगरपरिषद
-भारत विकास परिषद
-कृष्णा कैरियर इंस्टीट्यूट
-पतंजलि योग सेवा समिति
-श्री ब्रहृम ज्योति संस्थान
-टीचर्स गु्रप
-सृजन सेवा संस्थान
-पेंशनर्स समाज
-महावीर चेरिटेबल सोसायटी
-नर्सिंग एसोसिएशन
-राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
-शिक्षक संघ
-सृजन सेवा संस्थान
-स्काउट
-एपीसी कॉलेज
-प्रशासन
-इंटक


............................



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.