सवाईमाधोपुर. सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में रविवार को भगवान धर्मनाथ का गर्भ कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर परिषद क्षेत्र के जिनालयों में धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। कार्यक्रम का आगाज जिनालयों में जिनेन्द्र देव के अभिषेक एवं शांतिधारा के साथ हुआ। समाज के प्रवक्ता प्रवीण जैन ने बताया कि इस अवसर पर साहूनगर स्थित सहस्त्रफणी पाŸवनाथ दिगम्बर जैन मंदिर में जिनेन्द्र देव के अभिषेक के उपरांत इन्द्र-इन्द्राणियों ने देव-शास्त्र-गुरू की पूजन के साथ अष्ट द्रव्यों से विशेष पूजा-अर्चना, स्मरण, ध्यान कर गर्भ कल्याणक का अध्र्य समर्पित किया। पूजन के दौरान अनुज जैन पुरवाल, अनिता जैन अग्रवाल, सुशीला जैन श्रीमाल द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों की दी गई मन भावना प्रस्तुतियों ने जिनेन्द्र देव की पूजन में चार-चांद लगा दिए। महाअध्र्य समर्पण, शांतिपाठ एवं विसर्जन विधि के साथ पूजन सम्पन्न हुई। इस अवसर पर चमत्कारजी के पंडित उमेश जैन शास्त्री ने गर्भ कल्याणक पर सारगर्भित शब्दों में प्रकाश डालते हुए भगवान धर्मनाथ के जीवन चरित्र को आत्मसात करने पर जोर दिया।
णमोकार महामंत्र का जाप, भक्तामर स्त्रोत पाठ का आयोजन
ज्ञान कल्याणक की पूर्व संध्या पर शनिवार को दिगम्बर जैन नेमिनाथ सोशल ग्रुप के तत्वावधान में आलनपुर स्थित दिगम्बर जैन नेमिनाथ अतिशय क्षेत्र दीवानजी की नसिया में णमोकार महामंत्र का जाप, भक्तामर स्त्रोत पाठ एवं भजनों का आयोजन किया गया। जिसमें श्रावक-श्राविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्त में जिनेन्द्र देव की संगीतमयी आरती उतारी गई।इस दौरान साहूनगर दिगम्बर जैन मंदिर प्रबन्ध समिति के मंत्री सुरेश जैन पल्लीवाल, सहमंत्री प्रवीण श्रीमाल, संगठन मंत्री अभय जैन अग्रवाल, समाज के महामंत्री विनय पापड़ीवाल, कोषाध्यक्ष अशोक पांड्या, चमत्कारजी प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष रमेशचन्द जैन श्रीमाल, श्रद्धालु लालचन्द पांड्या, मुकेश पल्लीवाल, आशा जैन, संतरा जैन, शशि जैन आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment