Breaking News
recent

VIDEO: राजस्थान में यहां साम्प्रदायिक तनाव से बिगड़ा माहौल, लाठी-भाटा जंग में कई घायल

छान गांव, सवाई माधोपुर।

सवाई माधोपुर के छान गांव में दो पक्षों के बीच लाठी-भाटा जंग से गुरुवार सुबह क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। इस घटना में दोनों पक्षों के कई लोगों के चोटिल होने की सूचना है। घायलों को नज़दीकी अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं क्षेत्र में पुलिस का अतिरिक्त जाप्ता बुलाकर तैनात किया गया है। मौके पर स्थिति तो नियंत्रण में है, लेकिन तनाव अभी भी बरकरार है।

 

बताया जा रहा है कि नमाज़ के दौरान गाना बजाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हुए थे। इसके बाद दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थर फेंकें गए। क्षेत्र में अचानक पनपे साम्प्रदायिक तनाव से पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए।

 

स्थिति को काबू में करने के लिए स्थानीय पुलिस ने अतिरिक्त जाप्ता मांगा। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच समझाईश की और विवाद शांत करने की कोशिश की। फिलहाल वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और हालात पर नज़र बनाये हुए हैं।

 

अफरा-तफरी का बना माहौल
जैसे ही दोनों पक्षों के बीच लाठ-भाटा जंग शुरू हुआ इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई। अफरा-तफरी के माहौल के बीच सभ अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नज़र आये। आस-पास के दुकानदारों ने अपनी दुकाने बंद कर दी और सुरक्षित स्थान तलाशी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के कुछ उपद्रवी तत्वों की पहचान कर पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। क्षेत्र में आरएसी तैनात की गई है।

 

खबर के HIGHLIGHTS
- सवाई माधोपुर के छान गाँव में साम्प्रदायिक तनाव।
- इस दौरान उपजे विवाद में कई घायल
- पुलिस व आरएसी जवान तैनात
- नमाज के दौरान गाना बजाने को लेकर हुआ था विवाद
- दोनों पक्षों में चले लाठी भाटा
- गांव में अफरा तफरी का माहौल



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.