सवाईमाधोपुर. एक ओर तो राज्य सरकार सरकारी विद्यालयों मेें नामांकन बढ़ाने के लिए प्रवेशोत्सव व अन्य कई योजनाएं चला रही है साथ ही सरकारी विद्यालयों को हाईटैक बनाने के लिए अटल लैब आदि कई सुविधाएं विकसित कर रही है वहीं दूसरी ओर प्रदेश के पचास प्रतिशत से अधिक विद्यालयों में बिजली कनेक्शन ही नहीं है। ऐसे में सरकारी योजनाएं कागजी साबित हो रही है और विद्यार्थियों को तकनीकी शिक्षा का लाभ नहीं मिल पा रहा है साथ ही गर्मी में विद्यार्थी पसीने से तर बतर हो रहे हैं।
प्राथमिक विद्यालयों में हालात विकट
प्रदेश के प्राथमिक विद्यालयों की बात की जाए तो हालात और भी विकट है। प्रदेश के 90 फीसदी प्राथमिक विद्यालयों में अब उजाला नहीं पहुंच सका है। प्रदेश के बांसवाड़ा जिले की हालत सबसे बदतर है, यहां 75 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं है।
भरतपुर संभाग में 60 फीसदी स्कूलों में नहीं बिजली
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
भरतपुर 1723 793 930
धौलपुर 1129 321 808
करौली 1344 349 995
सवाई माधोपुर 1026 604 422
कुल 5222 2067 3155
अजमेर संभाग में 50 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं है
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
अजमेर 1785 1202 583
भीलवाड़ा 2814 1294 1520
नागौर 3048 1302 1746
टोंक 1439 718 721
कुल 9086 4516 4570
जयपुर संभाग में 51 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
अलवर 2816 1368 1448
दौसा 1529 427 1102
जयपुर 3630 1540 2090
झुंझुनूं 1592 1319 273
सीकर 1955 1047 908
कुल 11522 5701 5821
जोधपुर संभाग में 59 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
बाड़मेर 4748 1688 3060
जैसलमेर 1181 389 792
जालौर 1852 780 1072
जोधपुर 3443 1223 2220
पाली 1760 1146 614
सिरोही 921 517 404
कुल 13905 5743 8162
उदयपुर संभाग 65 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं है
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
उदयपुर 3825 1254 2571
बांसवाड़ा 2658 638 2020
चित्तौडगढ़़ 1801 754 1047
डूंगरपुर 2255 654 1601
प्रतापगढ 1357 430 927
राजसमंद 1732 986 746
कुल 13628 4716 8912
बीकानेर संभाग में 38 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
बीकानेर 1880 715 1165
चूरू 1409 1012 397
श्रीगंगानगर 1950 1364 . 586
हनुमानगढ 1084 824 260
कुल 6323 3915 2408
कोटा संभाग में 55 फीसदी स्कूलों में बिजली नहीं
जिला स्कूल बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं
बारां 1262 434 . 828
कोटा 1069 546 523
झालावाड 1303 626 677
बूंदी 1252 611 641
कुल 4886 2217 2669
स्कूलों का प्रकार संख्या बिजली कनेक्शन कनेक्शन नहीं कनेक्शन नहीं: में
प्राथमिक स्कूल 31181 3131 28050 90 ंप्रतिशत
उच्च प्राथमिक स्कूल 20048 13198 6850 35 प्रतिशत
माध्यमिक व उमास्कूल 13742 12646 1096 13 प्रतिशत
कुल 64971 28975 35996 55 प्रतिशत
प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या
प्रारंभिक शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 380932
माध्यमिक शिक्षा में विद्यार्थियों की संख्या 2478656
इनका कहना है..
जिले के माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्तर के अधिकतर विद्यालयों में बिजली कनेक्शन है। जहां पर नहीं है वहां जल्द कराए जाएंगे। प्रदेश भर की मुझे जानकारी नहीं है।
- अशोक शर्मा, अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी, सवाईमाधोपुर।





No comments:
Post a Comment