Breaking News
recent

video मरम्मत की बाट जोह रहे हैण्डपंप

सवाईमाधोपुर. शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों हैण्डपंप मरम्मत की बाट जोह रहे है, लेकिन जिम्मेदार बेपरवाह बने हैं। जलसंकट से निजात दिलाने के लिए धरातल पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे गर्मी में लोगों के सामने पेयजल किल्लत की समस्या हो रही है।

इन दिनों गर्मी में जलस्तर में गिरावट आने के साथ ही कुएं, बावड़ी, तालाब आदि सूखने लगे हैं। स्थिति है कि पूरा अप्रेल महीना गुजर गया लेकिन कई स्थानों पर तो जलदाय विभाग व पंचायतीराज विभाग ने हैण्डपंप मरम्मत अभियान तक नहीं चलाया है।

स्टेच्यू नजर आ रहे हैण्डपंप
जलदाय विभाग व पंचायतीराज विभाग ने भले ही जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में सैकड़ों हैण्डपंप लगा रखे हो लेकिन गर्मी के मौसम में खराब हैण्डपंपों की मरम्मत में ढिलाई बरती जा रही है। आलम ये है कि खराब हैण्डपंप इन दिनों स्टेच्यू बने नजर आ रहे हंै। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की प्यास बुझाने का एकमात्र स्रोत हैण्डपंप ही है लेकिन गांवों में भी कई हैण्डपंप खराब पड़े है। इनकी अब तक सुध नहीं ली जा रही है।

नहीं है पीने योग्य पानी
जानकारी के अनुसार कई गांवों में हैण्डपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। पानी खारा व फ्लोराइडयुक्त है। ऐसे में लोगों को दूर-दराज के कुएं या नलकूप से ही पानी के इंतजाम करने पड़ रहे हैं।

सूखे पड़े हैण्डपंप
पीपलवाड़ा. पंचायत हिंदूपुरा गांव डिडवाडी में हैंडपंप सूखे पड़े है। हरिराम गुर्जर ने बताया कि गांव में मीठे पानी के हैण्डपंप है, जो कई दिनों से खराब पड़े हुए हैं। लोगों के संबंधित विभाग को अवगत करवाने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। ऐसे में महिलाओं को पानी के लिए दूर तक जाना पड़ता है। लोगों ने खराब हैंडपंपों को ठीक करवाने की मांग की है।


जिले में हैण्डपंपों पर एक नजर

सवाईमाधोपुर
कुल हैण्डपंप 1865
जलदाय विभाग से लगाए गए हैण्डपंप 1201
ग्राम पंचायत से लगाए गए हैण्डपंप 664
सूखे हैण्डपंप 15
नाकारा हैण्डपंप 42
चालू हैण्डपंप 1808

खण्डार
कुल हैण्डपंप 1080
ग्राम पंचायत के अधीन 413
जलदाय विभाग के अधीन 667
खराब हैण्डपंप 308
नाकारा हैण्डपंप 175

गंगापुरसिटी
कुल हैण्डपंप 4050
खराब हैण्डपंप 575
मरम्मत योग्य 175

बामनवास
कुल हैण्डपंप 1908
खराब हैण्डपंप 90

चौथकाबरवाड़ा
कुल हैण्डपंप 1062
चालू योग्य हैण्डपंप 1354
खराब हैण्डपंप 378
सूखे हैण्डपंप 658

बौंली
कुल हैण्डपंप 3389
चालू हैण्डपंप 2282
मरम्मत योग्य 702
खराब हैण्डपंप 40

पाबंद किया है
जिले में ग्राम पंचायतों के अधीन खराब हैण्डपंपों को ठीक कराने के लिए सरपंच को पाबंद कर दिया है। गर्मी को देखते हुए गांवों में जल्द ही नए हैण्डपंप लगााने की योजना है। इसके लिए एनओसी का इंतजार कर रहे है।
सूरजमल बैरवा, प्रधान, पंचायत समिति सवाईमाधोपुर

-जिला मुख्यालय पर लगभग सभी स्थानों पर लगे हैण्डपंप चालू है। कुछ स्थानों पर खराब हैण्डपंप को जल्द ही दुरुस्त कराया जाएगा। सूचना आने के बाद हैण्डपंपों को ठीक कराया जाता है।
रामनिवास मीणा, अधीक्षण अभियंता



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.