सिरोही. कालका तालाब के प्राकृतिक सौन्दर्य को निखारने को लेकर रविवार को शहरवासियों का हुजूम उमड़ा। किसी ने बबूल की झाडिय़ों की कटाई कर तालाब की साफ-सफाई में हाथ बंटाया तो किसी ने कचरा को एकत्रित कर व्यवस्थित निस्तारण में सहभागिता निभाई। मौका था राजस्थान पत्रिका के अमृतं जलम् अभियान के तहत श्रमदान का। नगर परिषद और वाट्सएप ग्रुप 'जल ही जीवन हैÓ के सहयोग से कालका तालाब को संवारने के लिए शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर हाथ बंटाया। जिला कलक्टर सुरेन्द्र कुमार सोलंकी, पुलिस अधीक्षक कल्याणमल मीणा, नगर परिषद सभापति ताराराम माली, समाजसेवी रघुभाई माली समेत हर किसी ने उत्साहित होकर श्रमदान में भागीदारी निभाई। लोगोंं ने करीब दो घंटे श्रमदान किया। लोगों ने फावड़े-तगारी व कुल्हाड़ी हाथों में थामकर तालाब की साफ-सफाई की। तालाब से कचरा, पॉलीथिन को एकत्रित कर व्यवस्थित निस्तारण किया।
इस मौके पूर्व उप सभापति प्रकाश प्रजापति, पतंजलि योग समिति के भीकसिंह भाटी, राजेन्द्रसिंह नरूका, गणपतसिंह देवड़ा, शैलेन्द्रसिंह राठौड़, कैलाश जोशी, साईं संस्थान अध्यक्ष विजय त्रिवेदी, कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल प्रजापत, मनीष प्रजापत, राजस्थान प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक सिंघ सिरोही के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.उदयसिंह डिंगार, एबीवीपी नगर मंत्री शैतान सेन, गोपालसिंह राव, प्रवीणसिंह गोयल, सुरेश कुमार माली, ब्रह्माकुमारीज संस्थान से बीके अरूणा, हिमांशु माली, मनोज कुमार माली, ललित कुमार माली, संजय माली, अभिषेक, भरत कुमार, लालाराम देवासी, मीठालाल माली आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment