Breaking News
recent

VIDEO : हाथ व पैैर कपड़े से बांध कर मुंंह को दबाया और फ‍िर बुजुर्ग की बेदर्दी से कर दी हत्‍या.. क‍िसी को नहीं लगी भनक

सलूम्बर. नगर के आजाद मोहल्ला स्थित एक मकान में गुरुवार देर रात्रि को एक वृद्ध की हाथ पैर बांधकर हत्या Murder कर दी गई। आजाद नगर माहेश्वरी नोहरा के पास स्थित वर्दी चंद पुत्र जगन्नाथ जैन उम्र 88 वर्ष गुरुवार रात्रि अज्ञात आरोपी द्वारा वृद्ध के हाथ पैर बांधकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर सलूंबर थाना अधिकारी रामेश्वर चौहान मय जाप्ता सबसे पहले मौके पर पहुंंचे । पुलिस के अनुसार मृतक वर्दी चंद रोज सुबह नियमित जल्दी उठकर रात के खाने के बर्तन कमरे के बाहर रख देता है परंतु शुक्रवार सुबह इस प्रकार की क्रिया नहीं होने से पड़ोसी में स्थित महिला ने कमरे के पास जाकर देखा तो मृतक के दोनों हाथ पर बंधे हुए पलंग पर देख कर परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया। जहांं कमरे में तिजोरी व पेटी के ताले टूटे हुए और सामान बिखरा देख पुलिस ने भी लूट के साथ हत्या की आशंका जताते हुए अपने उच्च अधिकारियों को पूरा घटनाक्रम अवगत करवाया गया।

 

READ MORE : अपनी ही बेटी को बांध रखा था जंजीरों से, शरीर पर कई जगह पर चोटों से हो रखे थेे घाव.. हालत देखकर दंग रह सभी

 

सूचना पर मौके पर उदयपुर से एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वायड मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का मौका मुआयना किया। घटना स्थल पर नगर के लोगोंं का देखते ही देखते ही जमावड़ा हो गया और पूरे मामले को लेकर एक दूसरे को तर्क देने में भी नही चूक रहे थे । जानकारी अनुसार, मृतक वरदीचंद जेन अपने तीनोंं पुत्र से अलग रहता था और बरसोंं पुराने मकान का किराये व ब्याज के व्यापार से अपना गुजारा चलाता था। बताया जा रहा है कि दोनों समय भोजन की व्यवस्था दोनोंं पुत्रोंं के घर से सुबह शाम का खाने का टिफिन आता था इस तरह गुरवार शाम को भी पुत्र कन्हैया लाल के घर से भोजन का टिफिन आया था जो वर्दीचन्द ने भोजन कर रात 9 बजे अपने कमरे में सो गए थे।
लोगोंं ने ये भी कयास लगाया कि रात भर बिणोली में बाजोंं की गूूंज से वारदात को पता नहींं चला। पडोसियोंं के अनुसार अगर मृतक के कमरे में गिलास भी गिरता है तो भी पता चल जाता है कि कमरे में कुछ ना कुछ गिरा है। पुलिस ने बताया कि मृतक के हाथ व पैैर कपड़े से बांध कर मुह को दबाया गया है जिससे दम घुटने से व्रद्ध की मौत हो गई है । मौके पर जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दशरथ सिंह सलूंबर, वृता अधिकारी नारायण सिंह राठौड़, जावर माइंस थानाधिकारी भरत योगी सेमारी थानाधिकारी मुकेश कुमार, झल्लारा कार्यवाहक थाना अधिकारी माणक चन्द ,गिंगला थानाधिकारी गज सिंह एवं लसाडिया थाना पुलिस मय जाब्ता मौके पर पहुंचे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.