Breaking News
recent

VIDEO: रेलवे ट्रेंक पर मिले दो युवको के शव

चौथ का बरवाडा : कस्बें के हस्तगंज रेलवे ट्रेंक के पास गुरूवार को दो युवको के शव मिलने से कस्बे में सनसनी फैल गई। घटनास्थल पर बडी संख्या में लोगो का जमावडा लगा गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया तथा दोनो युवको के शवों को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सक ने पोस्मार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थाना प्रभारी सोहन सिंह ने बताया की रेलवे स्टेषन अधिकक्ष की सूचना मिलने के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान रेलवे ट्रेंक पर दो युवको के शव शत -विशत हालत में मिले। जिन्हे ग्रामीणों की सहायता से एकत्रित किया गया। इसके बाद मृतक के पास पडे मिले मोबाईल की सिम निकाल कर राज कोप पर जानकारी लेकर मृतकों के परिजनो को सूचना दि गई।

इसके बाद परिजनों द्वारा शवों की षिनात कि गई। पुलिस ने बताया की मृतक विनोद मीना पुत्र बुद्वीप्रकाष उम्र 21 वर्ष निवासी चैरू तथा जुगराम प्रजापत पुत्र केलाष प्रजापत उम्र 20 वर्ष निवासी चैरू है। जानकारी के अनुसार दोनो युवक आपस में गहरे दोस्त थे। दोनो युवक चैरू से रात्रि को एक लंगन टिके में भोजन कर निकले थे।मृतक के कारणो नही चला पता- मृतक के कारणों को पता नही चला है। वही किस ट्रेंन से हादसा हुआ है, फिलहाल पुलिस के पास यह भी जानकारी नही है। पुलिस ने बताया की शव देर रात्री से ट्रेंक पर पडे थे। शव करीब आठ से सात घंटे पुराने है। पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से रिर्पोट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।





Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.