Breaking News
recent

VIDEO : गरीब युवतियों के कन्यादान के लिए आगे आई निस्वार्थ कन्या समिति ... देखे विडियो


आबूरोड. शहर की निस्वार्थ कन्या सेवा समिति शहर समेत आस-पास में निर्धन व आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं के शादी में कन्यादान के लिए मददगार बन रही है। समिति की आगर से शहर की चार बालिकाओं के हाथ पीले कराने में कन्यादान कर सहयोग किया। समिति ने गांधीनगर निवासी ज्योति पुत्री बाबूलाल, धोबीघाट निवासी कामिनी पुत्री श्रीरामचंद, अनादरा निवासी सुगना कुमारी पुत्री नाथूराम तथा जूनी खराड़ी निवासी शीला पुत्री पार्वतीदेवी का कन्यादान किया। जिसमें घरवक्री का सामान दिया। चारो कन्याओं की आर्थिक स्थिति सही नहीं होने व विवाह में मदद करने की जानकारी जैसे ही समिति के सदस्यों को मिली तो समिति की ओर से कन्यादान किया गया। समिति ने अलमारी, ड्ेसिंग टेबल, कुर्सी टेबल, डबल बेड, पंखा, सिलाई मशीन, सुटकेश सहित घरेलु समान वितरित किया। बालिकाओं के परिजनों ने समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। शहर में समिति की ओर से ऐसे नेक काम करने से आने वाली समय में कोई भी गरीब अपनी बेटी को बोझ नही समझेगा। समिति के सदस्यों ने सभी कन्याओं को आर्शीवाद देकर उनके खुशहाल जीवन की कामना की। समिति की ओर से पहले भी कन्यादान समेत अन्य कार्य करवाए गए है। कामिनी की आर्थिक स्थिति बहुत अधिक कमजोर होने के कारण समिति के सदस्य ने पियुष गर्ग ने अपनी तरफ से गर्मी को देखते हुए कूलर भेंट किया। राजेश परिहार, नरगीस कायमखानी, शमशाद अली, ओमप्रकाश सैनी, लोकेश सोनी, सुरेन्द्र गहलोत, अमीत कनोजिया, कमल लक्षवाणी, कुश मोरवाल, दिलीप परवानी, सोहन राणा, चंद्रिका अग्रवाल, कल्पना कुमारी, राजा बंजारा, योगेश गुर्जर, दुर्गेश सक्सेना, रामसिंह, सुशील शर्मा, राजेश पटेल, राजू प्रजापत उपस्थित थे।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.