सिरोही. खंडेलवाल प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को शहर के अरविंद पैवेलियन में शुभारंभ हुआ। संत कृपाराम ने शॉट खेलकर प्रतियोगिता की शुरुआत की।
आयोजन कमेटी के लोकेश खंडेलवाल के अनुसार चार दिवसीयटूर्नामेंट के उद्घाटन अवसर पर संत राजाराम भी मौजूद थे। इससे पहले राष्ट्रगान हुआ तथा दीप प्रज्वलन किया गया।
इसमें 9 टीमें भाग ले रही हैं। आयोजकों की ओर से प्रथम विजेता को एकता 51 हजार व ट्रॉफी, द्वितीय विजेता को 31 हजार एवं ट्रॉफी तथा तृतीय टीम को 21 हजार व ट्रॉफी और अन्य पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में मारवाड़ टाइटन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में नौ विकेट पर 91 रन बनाए जिसके जवाब में साउदर्न स्टार ने 9.2 ओवर में 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर 8 विकेट से जीत दर्ज की जिसमें दीपक ने नाबाद 54 रन बनाए। दूसरे मैच में कर्नाटक रॉयल चैलेंजर पर चेन्नई सुपर किंग ने 5 विकेट से जीत दर्ज की। तीसरे मैच में मुंबई इलेवन ने मारवाड़ टाइटन इलेवन को 53 रन से हराया। साउदर्न स्टार ने पुणे इटालियन को 6 विकेट से परास्त किया। इस मौके पर कमेटी के राजू नाटाणी, दिलीप कायथवाल, चंपत कूलवाल, मुकेश कूलवाल, रतनलाल, नरेश रावत, ओमप्रकाश मेहरवाल, भरतभाई, पूर्व महासंघ अध्यक्ष कैलाश कुमार नाटाणी, नेनमल, बंसीलाल, घीसूलाल, भंवरलाल नाटाणी आदि मौजूद थे।





No comments:
Post a Comment