सवाईमाधोपुर.राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन में बुधवार सुबह साढ़े दस बजे प्रवेशोत्सव समारोह मनाया गया। इसमें स्कूली स्टाफ व छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
समारोह में मुख्य अतिथि जिला कलक्टर डॉ. एसपी सिंह थे। राबाउमावि मानटाउन की प्रधानाचार्य रेणु भास्कर ने बताया कि इस अवसर पर नव प्रवेषित बालक-बालिकाओं का फूलमाला पहनाकर एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसी प्रकार बालक-बालिकाओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तके वितरित की गई। समारोह में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामकिशोर, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी रामकेश मीना, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक मिथलेश शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कमला बारवाल आदि मौजूद थे।
शिक्षा से विकास संभव
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए जिला कलकटर ने कहा कि शिक्षा से ही विकास संभव है। बालक-बालिकाओं को ज्यादा से ज्यादा विद्यालय से जुडऩा चाहिए। साथ ही उन्होंने विद्यालय प्रशासन को प्रवेशोत्सव के दौरान अधिक से अधिक नामांकन करने व ग्रामीण इलाकों में अभियान के दौरान अधिक से अधिक प्रचार कर शिक्षा से जोडऩे पर जोर दिया।





No comments:
Post a Comment