बाटोदा . समीप के नानावास गांव की पहाड़ी पर गुरुवार की सुबह अज्ञात शिकारियों ने एक पैथर को बंदूक की गोली से मौत के घाट उतार दिया। बंदूक की आवाज सुन ग्रामीणों की नींद खुल गई व हो हल्ला करने व रास्ते से एक ट्रेक्टर के गुजरने पर शिकारी साथ में लाए बाइक आरजे 25 एसके 7321 को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बंदूक चलने की आवाज नाननवास निवासी हनुमान सिंह राजपूत ने सुनी, जिसकी सूचना वन पालक लाखनसिंह व कजोड़ गुर्जर को दी गई। वन पालकों ने ग्रामवासियों के साथ सुबह करीब चार बजे पहाड़ी की ओर जाकर देखा तो वहां एक पैंथर मरा पड़ा था। घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई इस पर फोरेस्टर जलसिंह गुर्जर व गंगाधर ने मौके पर पहुंच पैथर का शव अपने कब्जे में लिया। वहां खड़ी बाइक को जब्त किया। शिकारियों की इस करतूत से वन विभाग भी हैरान है। फोरेस्टर जलसिंह ने बताया कि पैंथर का शव सवाई माधोपुर ले जाया जा रहा है। वहां इसका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। जब्त की गई बाइक के नंबरों के आधार पर शिकारियों की पहचान जलदी होने की संभावना बन गई है।
...





No comments:
Post a Comment