अजमेर. मई में सूरज की तपन बनी हुई है। शुक्रवार सुबह से ही तीखी धूप का असर दिख रहा है। धूप में तेजी होने से जनजीवन पर भी असर कायम है।
गर्मी की प्रचंडता
इन दिनों अधिकतम तापमान 42.0 से 43 डिग्री के बीच बना हुआ है। पिछले दिनों फानी तूफान से कुछ नीचे लुढक़ा पारा फिर बढऩे लगा है। मौसम के मिजाज को देखते हुए गर्मी की प्रचंडता और बढऩे की उम्मीद है।
सुबह सूरज निकलने से पहले मौसम कुछ ठीक था, लेकिन बाद में धूप ने कहर बरपाना शुरू कर दिया। वाहन चालक और राहगीर शरीर पर कपड़ा ढांपकर ही बाहर निकलते दिखाई दिए। शहर में कई जगह लोग छायादार स्थानों पर बैठे नजर आए। वैशाख की गर्मी के आगे इन दिनों पंखों और कूलर से भी खास राहत नहीं मिल रही है। हवा में घुली गर्माहट चैन नहीं लेने दे रही। न्यूनतम तापमान 29 से 31 डिग्री के आसपास बना हुआ है।
पारे में फिर हुई बढ़ोतरी
फानी तूफान के चलते पिछले सप्ताह तापमान और गर्मी पर कुछ ब्रेक लगे थे। पारा नीचे लुढकऱ 39 डिग्री पर पहुंच गया था। अब सूरज फिर तमतमा उठा है। महज दो-तीन दिन में अधिकतम तापमान 3 डिग्री बढ़ चुका है।





No comments:
Post a Comment