Breaking News
recent

weather report: मौमस में सुबह ठंडक, बाद में गर्मी ने छुड़ाए पसीने

अजमेर.

वैशाख के मौसम में गर्माहट कायम है। मंगलवार सुबह कुछ ठंडक से सुकून महसूस हुआ। धूप निकलते ही मौसम बदल गया है। इन दिनों अधिकतम तापमान 39 से 41 डिग्री के बीच बना हुआ है।

बीते सप्ताह तेज हवाओं संग अंधड़ और बौछारें पड़ी थी। इसके बाद से मौसम कुछ बदला हुआ है। मंगलवार सुबह धूप निकलने से पहले ठंडापन रहा। रोज सुबह की तरह गर्माहट कुछ कम महसूस हुई। ज्यों ही सूरज निकला ठंडक नदारद हो गई। धूप और उमस ने पसीने से तरबतर करना शुरू कर दिया है।

जब 46.2 डिग्री था तापमान...
साल 2016 में 19 मई को सूरज ने जमकर आग उगली थी। सुबह से शाम तक भट्टी की तरह तपन रही। गर्म लू के थपेड़ों ने झुलसाती धूप ने कहर बरपाया। शहर की सडक़ों पर मानो कफ्र्यू जैसे हालात थे। अधिकतम तापमान उछलता हुआ 46.2 डिग्री पर पहुंच गया था। यह अजमेर का 50 साल में सर्वाधिक तापमान रहा था। इस साल मई में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री तक पहुंचा है।

मानसून जून में पहुंचेगा केरल
मानसून अंडमान-निकोबार होते हुए जून के पहले सप्ताह में केरल पहुंचेगा। आगे बढऩे की रफ्तार ठीक रही तो यह कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात और अन्य प्रदेशों से होता हुआ 25 से 30 जून तक राजस्थान में प्रवेश करेगा। समय पर मानसून सक्रिय होने पर प्रदेश के तालाबों, बड़े जलाशयों और बांधों में पर्याप्त पानी की आवक हो सकेगी। इस दौरान सूरज की तपन और गर्मी जबरदस्त तपाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.