Breaking News
recent

यहां प्रवेशोत्सव नहीं तालाबंदी, क्योंकि 10 अध्यापक नहीं करा पाए 11 बच्चे पास, ग्रामीण स्टाफ बदलने पर अड़े

कोटा/सुल्तानपुर.

नया शिक्षा सत्र भले ही शुरू हो गया, शिक्षक और शिक्षा विभाग प्रवेशोत्सव जैसे आयोजनों से ग्रामीण बच्चों को लुभाने की तैयारी में हैं। लेकिन, इनके प्रयास जमीनी हकीकत की भेंट चढ़ रहे हैँ। विभाग की नजर में आदर्श माने जा रहे स्कूलों में भी माहौल संतोषप्रद नहीं। मंंगलवार को शैक्षणिक माहौल सुधारने व स्टाफ बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कोटा जिले के सुल्तानपुर क्षेत्र के तोरण गांव के आदर्श राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पर सुबह ताला जड़ दिया। अध्यापकों को अंदर नहीं घुसने दिया। ग्रामीण विद्यालय गेट के बाहर करीब डेढ़ घंटे तक नारेबाजी करते रहे। सूचना मिलते ही ग्राम पंचायत सरपंच ओमप्रकाश गोचर, ब्लाक मुख्य शिक्षाधिकारी डा. अनिरूद्ध शर्मा व बीईईओ अंजू जागीरिवाल मौके पर पहुंचे और समझाइश कर ताला खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों को लौटना पड़ा।
पैंदे में रहा दसवीं का परिणाम
ग्रामीण सत्यनारायण प्रजापति, चन्द्रपकाश, सूरजमल मीणा व रामकिशन आदि का आरोप था कि अध्यापकों की खींचतान के चलते शिक्षण व्यवस्था बिगड़ी हुई है। इस बार विद्यालय का दसवीं बोर्ड का परिणाम न के बराबर रहा। गांव के बच्चे बाहर पढऩे को मजबूर हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए पहले भी प्रदर्शन किया था, लेकिन व्यवस्था नहीं सुधरी। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पूरे स्टाफ का स्थानान्तरण नहीं होता तब तक अध्यापकों को अंदर नहीं घुसने दिया जाएगा। ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी ने तबादलों से बैन हटते ही स्टाफ बदलने का आश्वासन दिया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों को बैरंग लौटना पड़ा

11 में से एक विद्यार्थी पास
विद्यालय में एक प्राचार्या समेत 10 अध्यापकों का स्टाफ है। गत वर्ष कक्षा 12 वीं का नामांकन शून्य रहा तो कक्षा 10 वीं बोर्ड के कुल 11 में से भी 10 विद्यार्थी फेल हुए। एक भी बाय ग्रेस थर्ड डिवीजन पास हुआ। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि 30 जून तक स्टाफ नहीं बदला तो 1 जुलाई को फिर प्रदर्शन किया जाएगा।

समझाइश का प्रयास किया था
-इधर, पूरे प्रकरण पर पत्रिकाडॉटकॉम ने ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी सुल्तानपुर डा. अनिरूद्ध शर्मा से बात की। उन्होंने कहा कि पूरा स्टॉफ बदलने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्क ूल बंद कर दिया है। समझाइश का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण नहीं माने। बुधवार को फिर समझाइश की जाएगी। परीक्षा परिणाम खराब रहा है ऐसे में अध्यापकों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।



Rajasthan Darpan IFTTT

Rajasthan Darpan IFTTT

No comments:

Post a Comment

Powered by Blogger.